Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » उपवास के खाने Navratri Recipes. गाजर की खीर Gajar Kheer - Carrot Kheer

उपवास के खाने Navratri Recipes. गाजर की खीर Gajar Kheer - Carrot Kheer

Written By Unknown on Wednesday, 5 October 2016 | 22:30:00

उपवास के खाने 

Navratri Recipes

गाजर की खीर

Gajar Kheer - Carrot Kheer
Gajar Kheer - Carrot Kheer
Gajar Kheer - Carrot Kheer
गाजर की खीर बनाने के लिये गाजर के साथ चावल भी उपयोग किये जाते हैं . लेकिन गाजर की खीर का असली स्वाद इसे चावलों के बिना बनाने में है. आइये आज हम गाजर की खीर बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ki Kheer

· लाल गाजर - 400 ग्राम (2 गाजर)

· दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम, 5 कप)

· काजू -  1 टेबल स्पून

· किशमिश - 1 टेबल स्पून

· इलाइची - 4

· बादाम - 4

· चीनी -100 ग्राम (आधा कप)


विधि- How to make Gajar Ki Kheer

किसी भारी तले के बर्तन में दूध डाल कर गरम कीजिये, जब तक दूध उबलता है तब तक गाजर छील कर कद्दूकस कर लीजिये. गाजर के दोनों तरफ के डंठल और बीच का सख्त हिस्सा हटा दीजिये.
दूध में उबाल आ जाने के बाद, कद्दूकस की हूई गाजर दूध में डाल कर चमचे से चला दीजिये.  जब दूध में फिर से उबाल आ जाय तब गैस धीमी कर दीजिये, और खीर को गाड़ी होने दीजिये.
काजू को छोटा छोटा कतर लीजिये.  किशमिश के डंठल तोड़कर साफ कीजिये और धो लीजिये.
खीर में काजू और किसमिस डाल कर मिला दीजिये.  धीमी धीमी गैस पर खीर को जब तक पकने दीजिये, तब तक कि खीर को चमचे से गिराने पर दूध और गाजर एक साथ न गिरने लगें. खीर में चीनी डालिये, खीर बन गई है. गैस बन्द कर दीजिये.  खीर में इलाइची छील कर पीस कर मिला दीजिये.
गाजर की खीर तैयार है. गाजर की खीर को प्याले में निकालिये और ऊपर से कतरे हुये बादाम डाल कर सजाइये.  गरमा गरम गाजर की खीर परोसिये और खाइये.  ठंडी खीर भी बड़ी स्वादिष्ट लगती है.

SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment