Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » 6 तरीके जिनसे आपकी त्वचा मिनिटों में चमकने लगेगी

6 तरीके जिनसे आपकी त्वचा मिनिटों में चमकने लगेगी

Written By Unknown on Tuesday, 18 October 2016 | 03:19:00

6 तरीके जिनसे आपकी त्वचा मिनिटों में चमकने लगेगी

窗体底端
Beauty Tips
6 तरीके जिनसे आपकी त्वचा मिनिटों में चमकने लगेगी

 इस बात को मानें कि 9-5 की नौकरी, महिला होने के नाते करियर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष करते हुए तथा सामाजिक दायित्व निभाते हुए यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि हम महिलाओं के पास समय ही नहीं बचता!
यदि खुद के लिए कुछ करने की बात हो तो हम फेस मास्क लगाने के बजाय कुछ घंटे सोना पसंद करते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनसे आपकी त्वचा मिनिटों में चमकने लगेगी।
त्वचा पर चमक लाने वाले इन उपायों को करने में 2 मिनिट से अधिक समय नहीं लगता तथा ये आपके फैंसी स्पा की तुलना में निश्चित ही सस्ते हैं और त्वचा के लिए सुरक्षित हैं। आइए त्वचा पर चमक लाने वाले इन उपायों के बारे में जानें।

मिल्क वाइप (दूध से चेहरा पोछें) 
ठन्डे कच्चे दूध में रुई का टुकड़ा डुबायें। अतिरिक्त दूध को निकाल दें और धीरे से इस रुई से चेहरे को पोछें। इसे सूखने दें। फिर इसे ठन्डे पानी से धो डालें। इस आयुर्वेदिक उपचार में भरपूर मात्रा में लेक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की गंदी परत को हटा देता है और अंदर छुपी हुई साफ़ त्वचा को बाहर निकालता है।

नीचे की ओर सिर करके खड़े हो जाएँ 
हम जानते हैं कि यह थोडा अजीब लग रहा होगा, पर आगे हमारी बात सुनें। अपने बिस्तर पर लंबवत इस प्रकार लेटें कि आपका सिर बाहर की ओर हो। लगभग 2 मिनिट तक इसी स्थिति में रहें फिर वापस आ जाएँ। इससे आपकी गरदन और चेहरे की ओर रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिससे आपका चेहरा चमकने लगता है।

बर्फ़
यह ग्लोइंग त्वचा प्राप्त करने के लिए सबसे आसान उपाय है। बर्फ़ का तापमान कम होने के कारण यह जली हुई त्वचा को आराम पहुंचाती है, खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करती है और रक्त प्रवाह बढ़ाती है जिससे आपकी त्वचा चमकने लगती है। अधिक टोनिंग के लिए अपना प्रिय फ्रूट जूस आइस ट्रे में रख दें और इसका उपयोग त्वचा पर चमक लाने के लिए करें।

भाप लें परंतु कुछ बदलाव के साथ 
उपयोग की जा चुकी ग्रीन टी बैग को उबलते हुए पानी में डालें। इसमें कुछ बूँदें एसेंशियल ऑइल की मिलाएं। 2 मिनिट तक भाप लें और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो डालें।

रोज़ वॉटर स्प्रे (गुलाब जल का स्प्रे)
आपको पार्टी के लिए जाना है और आपकी त्वचा खिली हुई नहीं है? ग्लोइंग स्किन के लिए इस प्राकृतिक तरीके को अपनाएँ। रोज़ वॉटर स्प्रे को एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। बेजान त्वचा पर रोज़ वॉटर छिडकें। इसे त्वचा पर सूखने दें। आपकी त्वचा तुरंत ही खिल उठेगी।

चेहरे को थपथपाएं 
ये वाकई असरदार है! चेहरा साफ़ करने के बाद पूरे चेहरे पर मॉस्चराइज़र थपथपाएं। साफ़ उंगली की सहायता से चेहरे को थपथपाएं ताकि रक्त प्रवाह बढ़े। अब क्रीम से ऊपर की दिशा में मसाज करें। इससे चेहरे की त्वचा आसानी से मॉस्चराइज़र को सोख लेगी और आपका चेहरा चमक उठेगा।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment