Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » क्रीम-पाउडर नहीं, बल्कि इन 8 फूड्स से पाएं खूबसूरती

क्रीम-पाउडर नहीं, बल्कि इन 8 फूड्स से पाएं खूबसूरती

Written By Unknown on Friday, 7 October 2016 | 08:01:00

क्रीम-पाउडर नहीं, बल्कि इन 8 फूड्स से पाएं खूबसूरती

Beauty Tips
क्रीम-पाउडर नहीं, बल्कि इन 8 फूड्स से पाएं खूबसूरती

बिना किसी क्रीम-पाउडर का इस्तेमाल किए बगैर भी आप फेयर और हेल्दी स्किन पा

सकते हैं। वो भी इन 8 फूड्स से जिसे आप अक्सर खाने के लिए ही प्रयोग में लाते 

है।

 तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में…


1.नींबू का रस

Beauty Tips
नींबू का रस

यह हमारे सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन के पोर्स को टाइट करता है, चेहरे से तेल हटाता है और चेहरा एकदम साफ और चमकदार बना देता है। इसे अपने चेहरे पर सीधे लगाइए और फिर कुछ ही मिनट में धो डालिए।

2.स्ट्रॉबेरी

Beauty Tips
.स्ट्रॉबेरी

यह एक क्लीजिंग मास्क के तौर पर काम आ सकता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट होता है। आप स्ट्रॉबेरी को पीस कर सीधे ही चेहरे पर धीरे-धीरे लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन और निखर जाएगी।

3.केला

Beauty Tips
.केला

यह एक प्रभावी मॉइश्चराजर होते हैं, जो कि चेहरे को रिफ्रेश करते हैं। बस एक केला पीसिए और उसमें थोडा सा शहद मिलाइए और चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दीजिए। फिर आपका फेस बेहद ही ग्लो करने लगेगा।

4.संतरा

Beauty Tips
संतरा

यह विटामिन सी से भरा होता है जो कि स्किन की बनावट को सुधारता है। इसको खाने से चेहरे पर जल्द झुर्रियां नहीं पड़ेगी। आप इसके छिलके का पाउडर एक स्क्रबर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।

5.पपीता

Beauty Tips
पपीता

इसमें एंटीऑक्सीडेंट तथा पपेन नामक एंजाइम होता है, जो स्किन की सारी गंदगी को बाहर निकालता है और डेड स्किन को साफ करता है। एक गिलास पपीता पीजिए या फिर पपीते को मैश कर के चेहरे पर लगाए। दोनों ही बेहद फायदेमंद है।

6.आम

Beauty Tips
आम

इसमें विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन में एजिंग से लड़ता है। साथ ही यह स्किन में खिंचाव पैदा करता है और नई परत लाने में मदद करता है।

7.शहद

Beauty Tips
शहद

इसे आप चेहरे पर हर रोज यूज कर सकते हैं। यह चेहरे से मुंहासे को हटाता है और स्किन को कोमल बनाता है। इसे केवल 5 मिनट के लिये लगाएं और फिर चेहरा धो लें। आप एक पैक भी बना सकते हैं, जिसमें शहद, नींबू और चंदन पाउडर मिला हो।

8.अंडा

Beauty Tips
अंडा

अंडे के सफेद भाग को अपने चेहरे पर लगाइए और कुछ देर में इसे धो लीजिए। यह आपके चेहरे से झुर्रियां मिटाएगा और त्वचा को नमी भी देगा
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment