Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » प्याज के चमत्कारिक प्रयोग Benefits and Uses of Onion

प्याज के चमत्कारिक प्रयोग Benefits and Uses of Onion

Written By Unknown on Monday, 17 October 2016 | 07:44:00





Health Tips
प्याज के चमत्कारिक प्रयोग Benefits and Uses of Onion

प्याज यानी Onion हर घर के रसोई में उपलब्ध एक कंद है. यह सामान्यतः दुनिया के हर भाग में पाया जाता है. हम सब इसे रोज ही खाने में इस्तेमाल करते हैं.  प्याज तीन प्रकार के होते हैं ; रक्त,श्वेत, और पीला .ये तीन प्रकार हैं.तीनो प्याज एक ही प्रकार के परिवार से आते हैं.प्याज के पत्तों का भी खाने में उपयोग होता है प्याज गुणों से  भरा पडा हैं.


प्याज में क्या क्या होता हैं.


प्याज में प्राकृतिक शक्कर ,विटामिन्स ए ,बी 6 ,सी ,और इ पाया जाता हैं.इसके अलावे मिनरल्स जैसे सोडियम ,पोटैशियम,आयरन,दिएट्री फाइबर होता हैं प्याज फोलिक एसिड का भी सबसे अच्छा स्त्रोत हैं.प्याज में सल्फर  तत्व पाया जाता हैं जो की वोलेटाइल तेल का निर्माण करता हैं जो की स्वस्थ की दृष्टी से उपयोगि हैं.


प्याज  के अदभुत फायदे  


1. प्याज एक एंटी बायोटिक ,एंटी सेप्टिक ,एंटी माइक्रोबियल ,और कार्मिनातिव तत्व पाये जाते हैं.जो की शरीर में होने वाले इन्फेक्शन को खत्म करता हैं या इस सब से दूर रखता हैं 
2. प्याज में फायटोकेमिकल्स पाया जाता हैं. जो की हमारे शरीर में विटामिन 'सी ' को बढ़ता हैं और हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद करता हैं.
3. प्याज में क्रोमियम तत्व पाया जाता हैं जो  की रक्त प्रवाह को सुचारू ढंग से चलाता हैं.और शरीर के शक्कर को नियंत्रित रखता हैं.
4. कच्चा प्याज अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाती हैं और ह्रदय को स्वस्थ रखती हैं.
5. किसी भी प्रकार के कीड़ो मकोरो के काटने पर प्याज का रस लगाने से जलन और दर्द में बहुत राहत मिलत हैं.
6. अगर नाक के रक्त आता हो या नकसीर हो गया हो तो नाक में प्याज के  रस  का 2,3 बूंद डालने से रक्त आना बंद हो जाता हैं.
7. अगर गर्मी में लू लगने का ख़तरा हो तो कच्चे प्याज का सेवन लाभप्रद होता हैं .
8. अस्थमा में प्याज के रस ५ चम्मच  ,चुटकी भर  हिंग 1/4 ,काला नमक और ५ चम्मच  पानी  का मिश्रण बनाकर पीने से बहुत लाभ होता हैं.
9. पथरी के इलाज़ के लिए प्याज के रस में चीनी मिलकर लेने से पथरी ख़त्म हो कर पेशाब से बहार आ जाता हैं.
10. प्याज वात को कम करता हैं.प्याज दर्द, सुजन ,कफ को नष्ट करता हैं और पीत को बाहर निकलता हैं.
11. यौन शिथिलता या यौन समस्या में कभी फायदेमंद हैं.सफेद प्याज 3 और 250 - 300 ग्राम ढूध को खूब पकाए पकने के बाद उसमे घी और शहद दाल कर हलवा जैसा तैयार करे और इसका सेवन करे .इससे बहुत लाभ मिलता हैं.
12. कान में दर्द हो तो भी प्याज के रस का 2,3 बूंद कान में देने से भी दर्द में फयदा होता हैं.
13. हरे प्याज के पत्तों में विटामिन ए 'भरपूर मात्रा में मिलता हैं तो प्याज़ के पत्तों का सेवन जरुर करें.
14. हैजा ,प्लेग जैसी भयंकर बिमारी में भी प्याज लाभप्रद हैं.प्याज इन भयंकर बीमारी से हमें बचाता हैं.
15. प्याज फ्री रेडिकल्स को बनने  नहीं देता हैं और  गस्टिक अल्सर से बचाने में मदद करता हैं.
16. पेशाब न होने पे भी फायदेमंद हैं प्याज का रस और आटे का लेप बना  ले और पेट पे लगाए .बहुत आराम मिलेगा और रुका हुआ पेशाब होना शुरू हो जाएगा .
17. सर दर्द के लिए  भी प्याज का उपयोग करते हैं.प्याज का रस १ चम्मच ,चीनी ,और और पानी ३ चम्मच ले और उसका मिश्रण बनाए और इसको पिए सरदर्द में बहुत आराम मिलेगा .
18. अगर बुखार हो गया हो , साधारण सर्दी ,कफ़,गले का खट्टा होना या फिर किसी भी प्रकार की एलर्जी हो गई हो तो प्याज के रस में शहद मिलकर मिश्रण बना कर पीने से बहुत लाभ मिलता हैं.
19. अनिंद्रा  ;  अगर किसी को नींद न आने की बिमारी हो तो प्याज का सेवन लाभप्रद होता हैं .प्याज के खाने से अनिद्रा की शिकायत दूर होती हैं और रात को अच्छी नींद आती हैं.
20. प्याज गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता हैं.इसके लिए प्याज का रस 1 चम्मच ,लहसुन 1/4 ,अदरक 1 चम्मच ,शहद 2 चम्मच ,और पानी 2 चम्मच ले और इसका मिश्रण बनाए और 2,3 बार सेवन करे .इससे बहुत फायदा होता हैं.
21. प्याज गठिया के रोग के लिए भी फायदेमंद हैं, ऑस्टियोपोरोसिस  और अथेरोससरोसिस में भी प्याज का इस्तेमाल लाभप्रद हैं इसके लिए प्याज का रस 3 चम्मच ,पानी 4 चम्मच ,निम्बू का रस 1 चम्मच,और नमक स्वादानुसार ले और इसका मिश्रण तैयार करे और दिन में एक बार सेवन करे जरुर फायदा होगा
22. प्याज हमारे शरीर में इंसुलिन को बढ़ा कर मधुमेह को होने से रोकता है,और रक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित करता है.
23. प्याज ख़राब कोलेस्ट्रॉल को जो की ह्रदय समस्याओं का कारण होता हैं उसको जला कर खत्म करता हैं.इसलिए प्रतिदिन प्याज का सेवन करना चाहिए .प्याज कोरोनरी बिमारी से बचाती हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को सुरक्षित रखती हैं.
24. प्याज का उपयोग दांत दर्द मुह में होने वाले समस्याओं से छुटकारा दिलाता हैं.
25. प्याज हमारे शरीर के टिश्यू को नया ताजगी देता हैं.और पुराने टिश्यू को खत्म कर नए टिश्यू का निर्माण करता हैं.
26. प्याज खाने से यादास्त अच्छी होती हैं और तंत्रिका तंत्र मजबूत होता हैं.
27. मासिकधर्म में होने वाली समस्याओं में प्याज का उपयोग बेहतर होता हैं. इसलिए चक्र के शुरू होने से पहले कच्चा प्याज का सेवन करना लाभ प्रद हैं.  श्वेत प्रदर के रोग में भी प्याज लाभकारी हैं ,प्याज के रस में शहद बराबर मात्रा में यानी 2,2 चम्मच ले और इसका मिश्रण बाने और सेवन करे लाभ होता हैं.
28. प्याज बालों और जड़ों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं.प्याज के उपयोग से बाल काले तो होते ही हैं ,साथ साथ ही सर में होने वाले जूओ से भी निजात दिलाता हैं.और अगर बाल बहुत गिड़ते हो तो प्याज के रस का लेप करने से बाल का झरना कम हो जाता हैं और बाल चमकदार हो जाते हैं.
29. प्याज समय से पहले होने वाले झुरियों को भी कम करता हैं.त्वचा को जवान और स्वस्थ रखता हैं.
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment