फेयरनेस टिप्स जो बनाए गोरा
![]() |
| फेयरनेस टिप्स जो बनाए गोरा |
फेयरनेस टिप्स इन हिंदी : आजकल महिलाएं फेयरनेस को पाने के लिए क्या-क्या नहीं करती हैं। यहां तक कि बाजार से मंहगी फेयरनस क्रीम तक खरीद लाती हैं। या पार्लर में पैसे खर्च कर आती हैं। इससे थोड़े समय के लिए फेयरनेस तो आता है लेकिन बाद में पहले जैसा वही हाल हो जाता है। शायद वे यह भूल जाती हैं घर पर मौजूद चीजों के इस्तेमाल करने से प्राकृतिक रूप से गोरा रंग पाया जा सकता है। आइए जानते हैं फेयरनेस टिप्स जो आप घर में ही अपना सकते हैं।
फेयरनेस टिप्स जो बनाए गोरा – फेयरनेस टिप्स इन हिंदी
फेयरनेस टिप्स जो बनाए गोरा – फेयरनेस टिप्स इन हिंदी
1. आलू का रस स्किन पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
2. नींबू से स्किन को रब करें, इसका ब्लीचिंग एजेंट चेहरे को फेयर बनाता है साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है।
3. जिनकी स्किन आयली है वे ककड़ी और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
4. संतरे के सूखे हुए छिलकों को पीस लें और इसे दूध में मिलाकर फेस पर लगाएं।
5. आलिव आयल और बादाम का तेल को फेस पर लगाएं। इससे फेस फेयर बनता है।
6. नींबू का रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर स्किन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद फेस पानी से साफ कर लें।
7. चेहरे पर मूली को कद्दूकस करके लगाने से फेयरनेस होता है।
8. रात भर बादाम भिगोकर रखें और इन बादामों मे सुबह दूध मिलाकर इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। और रात को सोने से पहले इस पेस्ट को फेस पर लगाएं और सुबह ठंड़े पानी से चेहरा धो लें। एैसा 15 दिनों तक लगातार करें।
9. नींबू के रस की 2 से 3 बूंदे, टमाटर के प्लप में मिलाकर फेस पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू टिप्स
ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू टिप्स
1. कच्चे बादाम और काली उड़द दाल को रात में कच्चे दूध में भिगोकर रखें। और सुबह इसका पेस्ट बनाकर फेस पर लगाएं। एैसा करने से फेस ग्लो करता है।
2. दूध में ककड़ी को मिलाकर क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें, स्किन पर ग्लो आएगा।
3. पानी में जीरे को उबाल लें और इसे ठंडा होने के बाद स्किन पर लगाएं एैसा करने से आपकी स्किन ग्लो करेगी।
4. नारियल पानी को फेस पर लगाने से स्किन को दाग-धब्बों से मुक्ति मिलती है और चेहरा दमकता है।
5. 2 से 3 बूंदे नींबू के रस को 1 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच दूध में मिलाकर फेस पर लगाएं।

0 comments :
Post a Comment