कोमल और सुन्दर हाथो के लिए घरेलू उपाय
![]() |
| कोमल और सुन्दर हाथो के लिए घरेलू उपाय |
हाथो को कोमल और सुन्दर बनाने के घरेलु तरीके
Hatho ko komal or sundar banane ke gharelu tarike
आजकल चेहरे के साथ-साथ हाथो का सुंदर दिखना भी बहुत जरुरी है. मुलायम, आकर्षक तथा नाजुक हाथ किसे अच्छे नहीं लगते. खूबसूरत त्वचा की चाहत हर इंसान की होती है. इसलिए हाथो का खूबसूरत होना भी बहुत जरुरी है. यदि हाथो का ख्याल ठीक तरह से न रखा जाये तो हाथ भद्दे, काले या खुरदरे नजर आने लगते हैं.
रोज की भागदौड, तनाव, धूप, प्रदूषण आदि ऎसे कारण हैं, जिनकी वजह से हाथो की नमी खो जाती हैं, और हाथ रूखे-सूखे लगने लगते हैं. कभी-कभी हाथो पर प्रदूषण का इतना गहरा प्रभाव पड़ता हैं की हमारे हाथो की त्वचा फट जाती है. इन समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं जो बहुत ही लाभदायक होते हैं.
हाथो की सुंदरता बढ़ाने के लिए बेहतरीन घरेलु उपाय Home remedy for beautiful hands
हाथो को सुंदर बनाने के लिए दही का प्रयोग Curd for beautiful hands – दही में बेसन को बराबर मात्रा में लेकर इसे मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार कर लीजिये. इस पेस्ट को हाथो में 15 मिनट तक लगा रहने दे. 15 मिनट बाद हाथो को गरम पानी से धो दे. बेसन और दही हाथो से टैनिंग मिटाती है और उसमें ग्लो भरती है.
मलाई या घी का प्रयोग सुंदर हाथो के लिए Cream or butter for beautiful hands – अगर आपके हाथो में खुरदुरापन महसूस होता हैं तो हाथो में मलाई या घी मलिए. एक घंटे रखने के बाद हाथो को धो दीजिये. हाथ कोमल हो जायेंगे.
बादाम तेल से करे हाथो को मुलायम Almond Oil for beautiful hands – बादाम तेल और बटर को मिलाकर हाथों पर लगाएं. इसे लगाने के आधे घंटे के बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें. बादाम में विटामिन ई होता है जिससे हाथों की झुर्रियां और रूखापन दूर करने में मदद मिलती हैं.
शहद का प्रयोग हाथो की सुंदरता बढ़ाने के लिए Honey for beautiful hands – शहद में बादाम तेल मिला लें. इस मिश्रण को हाथो में लगाये. जिससे हाथों का रूखापन दूर करने में मदद मिलती हैं. कुछ दिन लगातार इसका प्रयोग करे इससे हाथ कोमल और खूबसूरत बनेगे.

0 comments :
Post a Comment