Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » त्योहारों के मौसम में त्वचा को कैसे रखें जवां और चमकदार

त्योहारों के मौसम में त्वचा को कैसे रखें जवां और चमकदार

Written By Unknown on Monday, 3 October 2016 | 12:11:00

त्योहारों के मौसम में त्वचा को कैसे रखें जवां और चमकदार

Beauty Tips
Add caption
पपीता, शहद और नींबू का कॉम्बो पैक
क्यों है खासः पपीता में पपेन नाम का एंजाइम होता है, जो प्राकृतिक तरीके से मृत त्‍वचा की परत को उतारता है। एंटी-बैक्टीरियल गुण से युक्त शहद त्‍वचा को मुलायम बनाता है। जबकि साइट्रिक एसिड युक्त नींबू त्‍वचा को चमकाने का काम करता है।

चंदन-बेसन का जादुई स्पर्श 
त्‍वचा को चमकाने के लिए हल्दी, चंदन पाउडर, बेसन और दूध का उबटन त्वचा पर लगाएं। 
क्यों है खासः एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर हल्‍दी और चंदन त्वचा में कसाव लाते हैं, जबकि बेसन मृत त्वचा को हटाकर त्वचा को प्रोटीन उपलब्‍ध करवाता है। दूध त्‍वचा की रंगत को निखारने का काम करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। 

चीनी का स्क्रब
चीनी, नींबू का रस और ऑलिव ऑयल, सबको एक साथ मिक्स करके आप बॉडी स्‍क्रब तैयार कर सकती हैं। मुलायम त्वचा के लिए यह स्क्रब सही है। इसके मिश्रण को अपने शरीर पर चीनी के घुलने तक धीरे-धीरे रगड़ें। इससे त्वचा की रंगत निखरती है।

नैचुरल एवोकाडो फेसपैक
दही, एवोकाडो और शहद को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है। 
क्यों है खासः दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्‍वचा की चमक बरकरार रखने वाले कोलेजन का उत्‍पादन करता है। एवोकाडो में आवश्‍यक फैटी एसिड होता है, जो त्‍वचा को मजबूत, नरम और अधिक लचीला बनाने में मदद करता है।
शहद मइसके अलावा आप पपीता, एवोकाडो, ककड़ी के गूदे में दो चम्मच क्रीम मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस पैक को त्‍वचा पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद हल्‍के गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।एंटी-ऑक्‍सीडेंट होता है, जो त्‍वचा की चमक बरकरार रखने में मदद करता है।

SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment