Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » गाय के दूध में छिपा है गंभीर बीमारियों का इलाज

गाय के दूध में छिपा है गंभीर बीमारियों का इलाज

Written By Unknown on Wednesday, 12 October 2016 | 08:30:00

गाय के दूध में छिपा है गंभीर बीमारियों का इलाज

Health Tips
गाय के दूध में छिपा है गंभीर बीमारियों का इलाज
कई शोध ये मान चुके हैं कि गाय का दूध पीने से असमय आने वाला बुढ़ापा दूर होता है और यौवन लौट आता है। सिर्फ एक गिलास गाय का दूध क्या कमाल कर सकता है, आप भी जानिए।

गाय का दूध बीमारियों के साथ साथ चेहरे की सुंदरता को भी निखारता है। इस दूध में मसूर की दाल और बेसन को भिगोकर रात भर के लिए रख दें। इन्हें पीस कर पेस्ट बना लें। रोजाना लगाने से मुंहासे, चेचक के दाग, चेहरे पर बाल और झाइयां खत्म हो जाती हैं।

गाय के दूध से बनी 50 ग्राम दही में 10 ग्राम हल्दी मिलाकर रोज सुबह खाली पेट खाने से पीलिया में आराम मिलता है।

गाय का दूध पीने से पेट में गैस की समस्या खत्म होती है क्योंकि इससे पाचन सही रहता है। साथ ही इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।


गाय के दूध से बने घी में जायफल को घिस लें। इस मिक्सचर को बवासीर के मस्सों पर लगाने से उनका दर्द खत्म हो जाएगा।

अगर बाल झड़ रहे हैं और गंजापन आ रहा है तो गाय के दूध से बना मट्ठा कुछ दिन रखकर इससे बाल धोएं, बाल झड़ने की समस्या दूर होगी।

आयुर्वेद के अनुसार गाय के दूध की छाछ में मसूर की दाल का उबला पानी मिलाकर पीएं। इससे भी बवासीर में होने वाला रक्तस्राव कम होता है।


गाय के दूध से बनी ताजी छाछ लगभग 5 ग्राम अजवाइन के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। कब्ज में आराम होगा
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment