Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » मोटापा घटाने के रहस्य

मोटापा घटाने के रहस्य

Written By Unknown on Wednesday, 5 October 2016 | 12:00:00

मोटापा घटाने के रहस्य
Health Tips, मोटापा घटाने
मोटापा घटाने के रहस
हम सभी मानते हैं कि यदि आप मोटे हैं तो कम खाइये और ज्‍यादा से ज्‍यादा व्‍यायाम कीजिये। पर ऐसा नहीं है, यदि ऐसा होता तो काफी लोग अपना वजन आसानी से कम कर चुके होते। अगर आप भी मोटापे का शिकार हैं और आपका वजन व्‍यायाम करने के बाद भी कम नहीं हो रहा है तो कहीं ना कहीं कुछ कमी रह गई है। यानी इसका यह मतलब नहीं है कि आप जरुरत से कम खाने लगे या फिर बहुत ज्‍यादा व्‍यायाम करने लगें। इसका यह मतलब होता है कि आपको अपनी लाइफस्‍टाइल में कुछ मामूली और जरुरी परिवर्तन करने होंगे।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताएंगे जिन्‍हें अपना कर आप मोटापे से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। पर आप को ख्‍याल रखना होगा कि अगर आपको मोटापा घटाना है तो इसे नियमित करना होगा नहीं तो आपको केवल निराशा के और कुछ हांसिल नहीं होगा। 
आसान तरीके मोटापे से छुटकारा के लिये :
1: एक प्‍लान बनाइये
Healthy Tips
एक प्‍लान बनाइये
यदि आप ने मोटापा घटाने का प्‍लान नहीं बनाया तो समझिये कि आप कभी पतले नहीं हो सकते। एक असली गोल बनाइये कि आप कितने दिनों में कितना वजन कम कर सकते हैं। एक बात का ख्‍याल रखियेगा कि खुद को परेशानी में ना डालियेगा।
2: खूब सोइये
Indian Daily Tips
खूब सोइये
नींद मोटापे से लड़ती है। रिसर्च के मुताबिक 7 से 8 घंटो की कम नींद भूख पैदा करती है, जिससे आप जरुरत से ज्‍यदा खा लेते हैं और मोटापा बढ जाता है।
3: ना खाइये स्‍नैक्‍स 
Indian Daily Tips
ना खाइये स्‍नैक्‍स
कई लोग खाना भी 4 टाइम खाएंगे और स्‍नैक्‍स भी। यदि आपको मिनट-मिनट पर स्‍नैक्‍स खाने की आदत है तो खाना थोड़ा कम खाइये क्‍योंकि इससे शरीर में कैलोरीज बढ जाती है।
4: जानिये कि आप कितना खाते हैं
Indian Daily Tips
जानिये कि आप कितना खाते हैं
कई लोग बस दिनभर खाते रहते हैं और उन्‍हें पता ही नहीं होता कि वे कितना खाना खा जाते हैं। आपने दिनभर में कितना खाया उसका हिसाब रखिये।
5: खूब चलिये
Indian Daily Tips
खूब चलिये
कार और बाइक होने के कारण बहुत से लोग पैर का उपयोग नहीं करते। वजन कम करने के लिये सीढि़यों का प्रयोग करें। इसके अलावा अपना मन पसंद स्‍पोर्ट्स खेलें।
6: तरल कैलोरी हटाइये
Indian Daily Tips
तरल कैलोरी हटाइये
65 प्रतिशत लोग शुगर वाला पेय या कोल्‍ड्रिक्‍स आदि बहुत पीते हैं, जिससे पेट तो भरता नहीं बल्कि कैलोरी अलग से मिलती है।
7: चीट डे प्‍लान करें
Indian Daily Tips
चीट डे प्‍लान करें
एक कडक डाइट पर जाना आपके दिमाग और शरीर पर दोनों पर ही भारी पड़ सकता है। इसलिये एक सफल डाइट प्‍लान पर टिके रहने के लिये हफ्ते में एक बार पिज्‍जा या चाउमीन खा सकते हैं। ऐसा करने से आप संतुष्‍ट बने रहेंगे और अपनी डाइट को अच्‍छे से फॉलो करेंगे।
8: भारी वजन उठाए
Indian Daily Tips
भारी वजन उठाए
यदि आप पुरष हों या फिर महिला, भारी वजन उठाने से आपका फैट बर्न होगा। इससे मासपेशियां बनती हैं और शरीर का मैटाबॉलिज्‍़म बढता है। जब आप भारी वजन उठाते हैं तो आप बहुत तेजी से कैलोरीज़ बर्न करने लगते हैं। 
9: खुद को जवाबदेह बनाइये
Indian DailyTips
खुद को जवाबदेह बनाइये
दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को खुद बताइये कि आप इन दिनों वजन कम कर रहे हैं, जिससे वे लोग भी आप का सपोर्ट करें।
10: अपने वर्कआउट में विविधता लाइये
Indian Daily Tips
अपने वर्कआउट में विविधता लाइये
एक दिन में कई तरह के व्‍यायाम करें जैसे, 5 मिनट कार्डियो ट्रेडमिल, बाइक करने के तुरंब बाद डंबेल सर्किट, स्‍ट्रेचिंग और बेंट ओवर रो करें। इन व्‍यायामों को 8 बार लगातार करें।
11: कार्ब हटाइये
Indian Daily Tips
कार्ब हटाइये
वेट लॉस करना है तो अपने आहार से पास्‍ता, चावल और ब्रेड आदि को हटा कर फल और सब्‍जियां शामिल करें। इससे अगर आप ज्‍यादा भी खाएंगे तो भी वजन नहीं बढेगा।
12: सिंपल चीज़ों का उपयोग करें
Indian Daily Tips
सिंपल चीज़ों का उपयोग करें
यदि आपके पास जिम के लिये पैसे नहीं हैं तो घर पर ही रस्‍सी कूदिये। पहले 50 बार कूदिये और बाद में उसे बढा कर 100 कर दीजिये। 
13: ना ले ज्‍यादा रेस्‍ट
Indian Daily Tips
ना ले ज्‍यादा रेस्‍ट
एक्‍सरसाइज करते वक्‍त केवल 10 से 30 सेकेंड का ही रेस्‍ट लें।
14: मिला कर व्‍यायाम करें
Indian Daily Tips
मिला कर व्‍यायाम करें
Indian Daily Tips
मिला कर व्‍यायाम करें
यदि आप थका देने वाले व्‍यायामों को एक साथ मिला देंगे तो आपका वजन जल्‍दी कम होगा। यानी की पुशअप करते करते साथ में बुर्पी एक्‍सरसाइज कर लीजिये। 
15: आंतरायिक उपवास की कोशिश करें
Indian Daily Tips
आंतरायिक उपवास की कोशिश करें
जो लोग दिन में दो से तीन बार खाना खाते हैं उन्‍हें हफ्ते में 1 दिन उपवास जरुर रखना चाहिये। यह एक अच्‍छी टेक्‍नीक है जिससे आप आराम से वजन कम कर सकते हैं। 
16: खूब ज्‍यादा फैट खाइये 
Indian Daily Tips
खूब ज्‍यादा फैट खाइये
रिसर्च में बताया गया है कि आपके भोजन में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक वसा होना चाहिये। हाई फैट फूड जैसे, मेवे, एवोकाडो और तेल आद‍ि आपको वजन कम करने में ज्‍यादा सहायता करेंगे। लेकिन अपने आहार में ट्रांस फैट यानी की जमा हुआ फैट ना लें।
17: खूब खाएं प्रोटीन
Indian Daily Tips
खूब खाएं प्रोटीन
प्रोटीन खाने से मासपेशियां बनती हैं और फैट बर्न होता है। इसके अलावा पेट भी भरा रहता है। 
18: बन जाइये हेवी ड्रिंकर
Indian Daily Tips
बन जाइये हेवी ड्रिंकर
हम आपको शराबी बनने की हिदायत नहीं दे रहे हैं बल्‍कि यह कह रहे हैं कि आप दिनभर में खूब सारा पानी पीजिये। इससे आपको भूख नहीं लगेगी और पेट भी भरा रहेगा। भोजन करने के पहले भी 1 गिलास पानी पीना चाहिये, इससे आप मोटापे से बचे रहेंगे।
19: प्रोटीन शेक
Indian Daily Tips
प्रोटीन शेक
कई लोगों को अपने भोजन में ठीक मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाती तो ऐसे में उन्‍हें प्रोटीन शेक पीना चाहिये। जितना वजन हो उससे दो गुना प्रोटीन का सेवन करना उचित माना गया है।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment