फटे होठों से निजात पाने के घरेलू उपाय
![]() |
| फटे होठों से निजात पाने के घरेलू उपाय |
– ऐलोवेरा की पत्ती काटने पर निकले रस की कुछ बूंदें होठों पर लगाएं। इससे आपके होठ मुलायम हो जाएंगें।
– होठों को नमीयुक्त बनाने के लिए शहद काफी कारगर उपाय है। फटे होठों पर दिन में 2-3 बार शहद लगाएं। थोड़ा-सा शहद रात को सोने से पहले अपने होठों पर लगाएं।
– दिन में किसी भी समय खासतौर पर रात को सोते समय घी की कुछ बूंदें अपनी उंगली से होठों पर लगाएं। इससे रूखापन दूर होगा।
– थोड़ा-सा ताजा मक्खन अपने होठों पर लगाकर धीरे-धीरे उंगली से मालिश करें।
– कटोरी में एक चम्मच ग्लिसरीन में 5-6 बूंदें गुलाब जल मिला कर रात मे सोने से पहले लगाएं। गुलाब की पंखडियों को रात को ग्लिसरीन या दूध में भिगो कर रख दें। इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें और होठों पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। फिर पानी से धो लें। इससे होठ गुलाबी और मुलायम बनेंगे।
– एक चम्मच शहद में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे होठों पर लगा कर 15 मिनट छोड़ दें। सामान्य पानी से धो लें। रात में सोने से पहले फिर थोड़ा-सी ग्लिसरीन होठों पर लगाएं।
– सरसों के तेल की कुछ बूंदें भी आप अपने होठों पर लगा सकते हैं।
– 1 चम्मच दूध, और 1 चम्मच क्रीम लें और इसमें थोड़ा केसर डालें। इन्हें मिलाकर फ्रिज में रख लें और ठंडा होने पर होठों पर लगाकर रूई से पोछेँ।
– 1 चम्मच दूध लें और फिर इसमें लाल गुलाब की कुछ पंखुड़ियाँ डाल कर पीसें जब तक कि वह गुलाबी न हो जाए। पंखुड़ियों को निकाल कर इसे फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर इसमें 1 चम्मच बादाम पाउडर डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे होठों पर लगाकर 10-15 मिनट बाद रूई के फाहे से साफ़ करें। इस उपाय से होंठ मुलायम, चमकदार और गुलाबी हो जाएंगे।
– क्रीम के एक चम्मच के साथ चुकंदर का रस या अनार के रस की कुछ बूंदें मिलाएँ । यह मिश्रण फटे होठों को ठीक करेगा और होंठ का गुलाबी रंग वापस लाने में भी मदद करेगा।
– शहद सभी प्रकार की त्वचा को पोषण देने के लिए जाना जाता है। होठों की नमी बढ़ाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। ½ छोटा चम्मच शहद में ½ छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाने से कुछ ही देर में गुलाबी होंठो को पाया जा सकता है।
– हल्दी पाउडर और दूध का पेस्ट बनाकर होंठों को एक साफ ब्रश से साफ करके लगाएँ। 2-3 मिनट बाद फिर से ब्रश से रगड़ें। होठों को तौलिए से साफ़ करके एक प्राकृतिक बाम लगाएँ।
– नींबू अपनी प्राकृतिक विरंजन गुणों के लिए जाना जाता है और काले होठों के लिए सबसे अच्छा उपाय है। यह होठों से काले धब्बों को दूर करता हैं। सोने से पहले होठों पर नींबू का रस लगाएं।

0 comments :
Post a Comment