Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » दही के आलू

दही के आलू

Written By Unknown on Thursday, 6 October 2016 | 06:07:00


उपवास के खाने 

उपवास के खाने दही के आलू

दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. इसमे प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होती है. 

उपवास के दिनों में अधिकतर परिवारों में दही खाया जाता है. स्वादिष्ट 

दही के आलू व्रत में बहुत अच्छे लगते हैं. एक बहुत ही आसान सी विधि 

दही के फलाहारी आलू बनाने की.
Recipes
दही के आलू

सामग्री


(4 लोगों के लिए)
· उबले आलू 5-6 मध्यम
· दही 500 ग्राम
· सेंधा नमक 1½ छोटा चम्मच/ स्वादानुसार
· हरी मिर्चें 2
· लाल मिर्च/ काली मिर्च पाउडर ¼ छोटा चम्मच
· कटी हुई हरी धनिया 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि :

1. आलू को छीलकर उन्हे गोल-गोल काट लें.
2. हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन 

काट लें.
3. दही को अच्छे से फेंट लें, अब इसमें कटे आलू, नमक, कटी हरी 

मिर्च और लाल मिर्च पाउडर मिलाएँ.
4. कटी हुई हरी धनिया से सजाएँ..
स्वादिष्ट दही के आलू तैयार हैं

SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment