Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » वजन है घटाना तो जिम जाने से ज्यादा फायदेमंद है ये चीजें खाना

वजन है घटाना तो जिम जाने से ज्यादा फायदेमंद है ये चीजें खाना

Written By Unknown on Friday, 7 October 2016 | 23:35:00

वजन है घटाना तो जिम जाने से ज्यादा फायदेमंद है ये चीजें खाना



Health Tips
वजन है घटाना तो जिम जाने से ज्यादा फायदेमंद है ये चीजें खाना

वजन घटाने के लिए जितना जरूरी जिम में पसीना बहाना है, उतना ही जरूरी है 

अपने खाने-पीने की आदतों पर नियंत्रण करना। जरूरत से ज्यादा, गलत समय और 

गलत तरह का खाना आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है। इसलिए हम 

आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे चीजों के बारे में जो आपकी भूख को घटाकर आपकी 

आहार पर नियंत्रण करने में आपकी मदद करते हैं।   

1.ओट्स

Health Tips
ओट्स

वजन मैनेजमेंट विशेषज्ञ गार्गी शर्मा, "आधे कप ओट्स में 5 ग्राम फाइबर होता है 

और इसे पचने में लंबा समय लगता है। ओटमील भूख को नियंत्रित करने वाले 

हार्मोन कोलेसिस्टोकिनिन के जरिए भूख को सही करता है।" ओटमील में अन्य 

धान्यों के मुकाबले अधिक बीटा-ग्लूकन, जो दिल के लिए अच्छा होता है, और 

अधिक पानी की मात्रा  होती है।

2.एवोकैडो (रुचिरा)

Health Tips
एवोकैडो (रुचिरा)

न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, लंच के साथ आधा एवोकैडो खाने से 

आपका पेट पूरा दिन भरा रहता है। एक एवोकैडो में 4 ग्राम प्रोटीन होता है जो इसे 

सबसे अधिक प्रोटीन से भरे फलों में एक बनाता है।

3.नट्स

Health Tips
नट्स

बादाम, मूंगफली, अखरोट जैसे नट्स आपकी भूख को नियंत्रित करते हैं। इनमें 

स्वास्थ्यवर्धक अनसैचुरेटेड फैट के साथ प्रोटीन व फाइबर होते हैं। एक हालिया स्टडी 

के मुताबिक, लो-कैलोरी आहार में नट्स खासकर बादाम मिलाने से वजन कम करने 

में मदद मिलती है।

4.सेब

Health Tips
सेब

अध्ययनों से पता चला है कि सेब के छिलकों में मिलने वाला यूर्सोलिक एसिड  वजन 

कम करने में मदद करता है। इसमें पेक्टिन भी होता है जो खून में शुगर की मात्रा 

बढ़ने से रोकता है। भोजन के करीब 30 मिनट पहले एक सेब खाएं, सेब में मौजूद 

फाइबर और पानी आपका पेट भरा रखेगा और आप कम खाएंगे।

5.अंडे

Health Tips
अंडे

अधिक प्रोटीन वाला नाश्ते करने वाले दिन भर कम कैलोरी उपभोग करते हैं। जो 

नाश्ते में अंडे का प्रोटीन खाते हैं उन्हें दिन में कम भूख लगती है। अंडे आपको जरूरी 

एमिनो एसिड, कई जरूरी विटामिन (सी को छोड़कर) और खनिज भी प्रदान करते हैं।

6.खीरा

Health Tips
खीरा

खीरा खाना आपके शरीर की अंदर से सफाई का एक अच्छा और असरदार तरीका है 

क्योंकि इसमें फाइबर होते हैं। आप सामान्य पानी के गिलास में इसे डालकर भी 

इसका आनंद ले सकते हैं।

7.डार्क चॉकलेट

Health Tips
डार्क चॉकलेट

जब आपको कुछ मीठा खाना हो तो डार्क चॉकलेट अच्छा विकल्प है। जर्नल ऑफ 

न्यूट्रिशन एंड डायबिटीज के अनुसार, यह मीठा और नमकीन चीजों के प्रति आपकी 

अभिरुचि कम करता है। डार्क चॉकलेट रक्तचाप घटाता है और आपके हृदय व 

मस्तिष्क की रक्षा करता है।

8.फ्लैक्ससीड (अलसी)

Health Tips
फ्लैक्ससीड (अलसी)

फ्लैक्ससीड फाइबर, ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होते हैं और भूख कम करने के 

लिए अच्छे हैं। आप सुबह पानी के साथ आधा चम्मच फ्लैक्ससीड ले सकते हैं या 

सीधे इन्हें सलाद पर छिड़क सकते हैं। ये दिल के लिए अच्छे, कैंसररोधी और पाचन 

के लिए बेहतर होने से साथ वजन कम करने में मददगार और त्वचा के लिए 

शानदार होते हैं।

9.मिंट (पुदीना)

Health Tips
मिंट (पुदीना)

मिंट न सिर्फ पेट शांत करता है बल्कि भूख भी कम करता है। दिन में एक बार मिंट 

वाली चाय पीना अच्छी आदत है।

10.अनार

Health Tips
अनार

अनार में ऐंटिऑक्सीडेंट्स, पोलिफेनॉल्स और लिनोलेनिक एसिड होते हैं, जो वसा को 

कम करते हैं और आपकी पाचन शक्ति बेहतर करता है।

11,क्विनोआ

Health Tips
क्विनोआ

क्विनोआ एक संपूर्ण अनाज है और इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी और जटिल 

कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। इसे खाने से आपका पाचन बेहतर होता है और पेट कम करने 

में मदद मिलेगी। यह आपका पेट भी भरा रखता है।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment