Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » छाछ के गुणकार फायदे– Butter Milk

छाछ के गुणकार फायदे– Butter Milk

Written By Unknown on Tuesday, 25 October 2016 | 08:31:00

छाछ के गुणकार फायदे– Butter Milk

Health Tips
छाछ के गुणकार फायदे– Butter Milk

छाछ ( chhach ) के बारे में वैसे तो सभी जानते है। ये भी मालूम होता है की छाछ फायदा करती है। लेकिन छाछ कब और कितनी पीनी चाहिए और कब नहीं पीनी चाहिए ये सब मालूम न हो तो छाछ जैसी गुणकारी चीज भी नुकसान कर सकती है। हमारी इस शानदार विरासत के बारे में जानिए थोड़ा और। जो शायद आप नहीं जानते।

छाछ के फायदे – chhachh ke fayde

 ये स्किन का रंग गोरा बनाती है।
इससे स्किन में होने वाले बहुत से रोगों से बचाव होता है।
शरीर की जलन मिटती है।छाछ की तुलना अमृत से की गई है। इसी से छाछ का महत्त्व पता चलता है। 
छाछ शरीर से विजातीय तत्वों  निकालकर रोग प्रतिरोधक शक्ति बढाती है।
गर्मी के मौसम में ताजगी और तरावट देने में छाछ जैसा कोई पेय नहीं हो सकता। छाछ रोज पिएँ।
छाछ में विटामिन ” B 12 ” , कैल्शियम , पोटेशियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते है जो बहुत लाभदायक है।
ये हाजमा सुधारती है और कोलेस्ट्रॉल कम करती है। जिन्हे दूध हजम नहीं होता उन्हें छाछ पीनी चाहिए।
रात के समय छाछ नहीं पीनी चाहिए।

छाछ बनाने का तरीका – How to make Butter Milk

छाछ ( chhachh ) दही को मथ कर उसमे पानी मिलाकर बनायी जाती है। एक गिलास में चार चम्मच दही ले। इसको मथनी ( churner ) सेमथ लें। अब इसमें पानी मिलाकर पूरा गिलास भर लें। इसमें थोड़ा सा नमक स्वाद के अनुसार मिलाकर पिए। इसी पेय को छाछ कहते है।पानी की मात्रा कम या ज्यादा करके अपनी पसंद के हिसाब से छाछ पतली या गाढ़ी कर सकते है। गाय के दूध से बनी छाछ सबसे अच्छी होती है। यदि दही फुल क्रीम वाले दूध से बना है तो छाछ को मथकर मक्खन निकाल दें। फिर बची हुई छाछ काम में लें।

छाछ से घरेलु उपचार – Home remedies of butter milk


· एक गिलास छाछ में एक चम्मच भुना पिसा जीरा और थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर पीने से हर प्रकार के बवासीर ( Piles ) ठीक होते है।

· लू लगने से बचने के लिए छाछ पीनी चाहिए।

· आधा गिलास छाछ और आधा गिलास चावल का मांड मिलाकर रोज पीने से श्वेत प्रदर ठीक हो जाता है।

· अपच ,अजीर्ण, गैस व पेटदर्द होने पर छाछ में पिसा भुना जीरा , सेंधा नमक , और काली मिर्च मिलाकर पीयें। बहुत लाभ होगा।

·  छाछ में शहद मिलाकर पीने से पीलिया में आराम मिलता है।

· सौंफ , जीरा और साबुत धनिया बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। ये चूर्ण आधा चम्मच और थोड़ा सा सेंधा नमक छाछ में मिलाकर सुबह शाम पीने से दस्त ठीक हो जाते है।

·  छोटे बच्चों को दांत निकलते समय थोड़ी छाछ रोज पिलाने से दांत आसानी से निकलते है।

· नियमित रूप से छाछ पीने से कब्ज ठीक होती है।

· खट्टी छाछ पीने से शराब या भांग का नशा उतर जाता है।

· रोजाना छाछ पीने से आँखे स्वस्थ रहती है।

· खाना खाने के बाद रोज छाछ पीने से वीर्य में वृद्धि होती है।

· एक गिलास छाछ के साथ एक चम्मच त्रिफला पाउडर कुछ दिन लेने से मोटापा कम हो जाता है।

· 10 ग्राम अजवायन और 10 ग्राम गुड़ मिलाकर छाछ के साथ लेने से पित्ती ठीक होती है।

· एक गिलास छाछ में सेंधा नमक , भुना पिसा जीरा , पिसी काली मिर्च और पोदीना मिलाकर पीने से आंतो की सूजन ठीक हो जाती है।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment