Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » Face scrubs to treat whiteheads व्हाइटहेड सफ़ेद कील के ईलाज के लिए घरेलु फेस स्क्रब

Face scrubs to treat whiteheads व्हाइटहेड सफ़ेद कील के ईलाज के लिए घरेलु फेस स्क्रब

Written By Unknown on Saturday, 22 October 2016 | 06:27:00

Face scrubs to treat whiteheads

व्हाइटहेड सफ़ेद कील के ईलाज के लिए घरेलु फेस स्क्रब

Beauty Tips
Face scrubs to treat whiteheads व्हाइटहेड सफ़ेद कील के ईलाज के लिए घरेलु फेस स्क्रब
व्हाइटहेड जो आपकी त्वचा को तैलीय और दूषित बनाती है उन्हें वाइट हेड कहते हैं। येसफेद कील आजकल की पीढ़ी के लोगों में ज़्यादा देखे जा सकते हैं हालाँकि ये हर उम्र के लोगों को होते हैं। ये सफेद कील अक्सर चेहरे पर,नाक के पास तथा ठोड़ी पर होते हैं,परन्तु ये माथे पर भी हो सकते हैं।
ये सफेद कील लम्बे समय तक आपके मेकअप को चेहरे पर नहीं रहने देते और नतीजतन आपका चेहरा अनाकर्षक दिखता है। नीचे कुछ घरेलु स्क्रब दिए गए हैं जिनसे आप सफ़ेद धब्बों की इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

व्हाइटहेड दूर करने के घरेलू स्क्रब (Homemade scrub for whiteheads)

मेथी के बीज का स्क्रब (Fenugreek seeds scrub)

मेथी के कुछ पत्ते लें और उनमें पानी मिलाकर उनका पेस्ट बनाएं। ध्यान रखें कि यह पेस्ट रूखा हो। इस पेस्ट को चेहरे पर घिसें,खासतौर पर वहाँ जहां पर व्हाइटहेड सफेद कील हों। इस प्रक्रिया से व्हाइटहेड सफेद कील हट जाते हैं। पेस्ट सूखने के बाद अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

मकई का आटा (Cornstarch – whiteheads ka desi ilaj)

2 से 3 चम्मच मकई का आटा और सिरका लें और उसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सफ़ेद धब्बों पर लगाएं एवं कुछ मिनट ऐसे ही रहने दें। 15 मिनट के बाद गरम पानी से धो लें।

चीनी का स्क्रब (Sugar scrub)

1 चम्मच चीनी और आधे चम्मच शहद को मिलाएं और इनका एक पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और कुछ समय तक छोड़ दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे सफेद कील हटाने में सहायता मिलती है।

बेसन का स्क्रब (Gram flour scrub)

बेसन का रूखापन व्हाइटहेड को हटाने में काफी असरदार सिद्ध होता है। 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दूध और 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इस मिश्रण को लगाएं और कुछ देर तक छोड़ दें। जब ये सूखने लगे तो चेहरे पर पानी के छींटे मारें एवं उँगलियों से चेहरा स्क्रब करके धीरे धीरे धो दें।

चन्दन का स्क्रब (Sandalwood scrub)

चन्दन के पाउडर को एक कटोरे में रखें। इसमें आधा चम्मच नींबू का रस, थोड़ा सा हल्दी पाउडर और 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इन सारे पदार्थों को मिलाएं और इस प्राकृतिक स्क्रब को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर रखें। इससे सफेद कील जड़ से उखड जाते हैं। इस पद्दति को हफ्ते में 3 से 4 बार करने से निश्चित रूप से फर्क नज़र आएगा।

बादाम का स्क्रब (Almond scrub)

6 या 7 बादाम लें और उन्हें तीन चौथाई कप दूध में साड़ी रात भिगोकर रखें। अगले दिन इसे दूध में पीसकर इसे स्क्रब की तरह चेहरे पर लगाएं। इस मिश्रण को कुछ देर चेहरे पर रहने दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें। इस उपचार को दिन में एक बार करने से आपके सफेद कील और इससे जुडी गन्दगी समाप्त हो जाएगी। इस स्किन केयर उपचार से ना केवल सफेद कील ठीक होते हैं बल्कि इससे आपकी त्वचा को टोन करने में भी काफी मदद मिलती है।

सफ़ेद कील हटाने के कुछ ओर उपाय घरेलू नुस्‍खे  (following sections for some of the best ideas on dealing with pesky pimples)

स्क्रब लगाने से पहले चेहरे को एक स्टीम बाथ दें। अच्छे परिणामों के लिए सही विधि अपनाएं। सबसे पहले एक पतीले में पानी गर्म करें। सावधानी से पतीले को उतारें और चेहरे को ढककर अच्छे से स्टीम लें। 10 मिनट की स्टीम बाथ से आपके रोमछिद्र खुलने लगते हैं। अब हाथ अच्छे से धोएं तथा इन्हें सुखाएं। स्क्रब लगाते वक़्त हाथों में साबुन का कतरा नहीं लगा होना चाहिए।
इसे ठुड्डी से ऊपर की और लाते हुए गोलाकार मुद्रा में करें। इस प्रक्रिया को ज़्यादा ज़ोर से ना करें क्योंकि इससे आपकी त्वचा लाल हो सकती है। २ से ३ मिनट तक इसी प्रकार स्क्रबिंग करते रहें। जब स्क्रबिंग हो जाए तो चेहरे के सफ़ेद दाग हटाने के लिए इसे गुनगुने पानी से धो लें। अंत में बर्फ के टुकड़े का प्रयोग करें या फिर ठन्डे पानी से चेहरा धोकर रोमछिद्रों को उनके वास्तविक आकार में लाएं। त्वचा को एक नरम तथा साफ़ तौलिये से पोंछ लें।

मिटटी का मास्क (Using clay mask)

आपने मुल्तानी मिटटी के गुणों के बारे में सुना ही होगा। इसके त्वचा पर काफी फायदे होते हैं तथा इससे त्वचा एक्सफोलिएट भी होती है। इसके प्रयोग से त्वचा में एक प्राकृतिक चमक आती है। यह तैलीय त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। आप पानी को मिटटी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना सकते हैं। अगर आपकी त्वचा सूखी है तो अतिरिक्त पोषण के लिए इस मिश्रण में जैतून का तेल डालें। यह त्वचा से कठोर एक्ने के दाग भी निकाल देता है।

सब्ज़ियों का फेस मास्क (Vegetable face mask)

आपकी रसोई में फेस मास्क बनाने के लिए कई उत्पाद उपलब्ध हैं। आप नींबू के रस, बादाम, शहद, खीरे और दही के मास्क्स के बारे में सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि मैश्ड आलू तथा टमाटर के भी बेहतरीन फेस मास्क्स बन सकते हैं जिससे सफ़ेद दाग तथा त्वचा के अन्य धब्बे जाते हैं। लहसुन के दो फाहे लें तथा रस के साथ मिला दें। इसकी महक अच्छी नहीं होगी, परन्तु अगर आप इसे सह सकें तो ये काफी अच्छा फेस मास्क बन सकता है।

दूध और सिरका (Milk and vinegar – safed keel ka ilaaj)

दूध, नमक और १ चम्मच सिरका आपकी त्वचा पर जादू कर सकते हैं। गंभीर एक्ने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग करें। सिरका लगाने के बाद इसे सूखने दें। इसे तुरंत न धोएं।

गुलाबजल (Rosewater)

सिर्फ रुई के फाहे में थोड़ा गुलाबजल लगाकर प्रभावित जगह पर लगाने से संक्रमण काफी हद तक कम होता है। अगर आप फेस मास्क की महक से चिंतित हैं तो यह मास्क आपके लिए सबसे अच्छा है। बल्कि आप किसी भी फेस मास्क में गुलाबजल की कुछ बूँदें डालकर उसे खुशबूदार बना सकते हैं।

दालचीनी और नींबू का रस (Cinnamon and lemon juice)

लगभग सारे मसालों में जलन दूर करने के गुण होते हैं और दालचीनी कोई अलग नहीं है। आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, १ चम्मच नींबू का रस और १ चम्मच बेकिंग सोडा लें। बेकिंग सोडा कम ही लें क्योंकि इसमें काफी मात्रा में ब्लीचिंग के गुण होते हैं। इसकी ज़्यादा मात्रा से त्वचा में दाग हो सकते हैं। इस मास्क को रोज़ाना प्रयोग में ना लाएं। इसका हफ्ते में २ दिन प्रयोग ही काफी है।

धनिया पत्ती (Coriander leaves)

धनिया पत्ती, पानी और हल्दी का मिश्रण भी सफ़ेद दागों को ठीक करने की काफी बढ़िया औषधि है।

एहतियाती कदम (Precautionary care)

त्वचा की देखभाल करें जिससे मुहांसों को होने से रोका जा सके। अच्छे खानपान पर ध्यान दें। ज़्यादा तैलीय भोजन करने वाले लोग ही एक्ने और मुहांसों के शिकार होते हैं। इन भोजनों को कम करें। स्वस्थ तेल से बने घरेलू भोजन का सेवन करें। सिर्फ ख़ास मौकों पर ज़्यादा मसालेदार भोजन खायें। प्रदूषण भी एक अहम कारक है। त्वचा को साफ़ रखने के लिए इसे कई बार धोएं।
त्वचा से तेल पोंछने के लिए एक नरम और दाग रहित रुमाल अपने पास रखें। कई महिलायें अपने पर्स में टिश्यू पेपर रखती हैं जो कि एक अच्छा उपाय है। हमेशा सोने से पहले अपना सारा मेकअप उतार लें। जितना हो सके उतना पानी पियें। चेहरे की नमी बरकरार रखने तथा डेटॉक्सिफिकेशन से एक्ने दूर होता है।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment