Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » Yogurt skin care benefits & curd facials दही से त्वचा को होने वाले फायदे

Yogurt skin care benefits & curd facials दही से त्वचा को होने वाले फायदे

Written By Unknown on Thursday, 20 October 2016 | 07:18:00

Yogurt skin care benefits & curd facials

 दही से त्वचा को होने वाले फायदे

Gharelu Nuskhe
Yogurt skin care benefits & curd facials दही से त्वचा को होने वाले फायदे 
स्वास्थ्य लाभ के अलावा त्वचा की देखभाल के लिए भी दही काफी फायदेमंद साबित होती है। अगर आपकी त्वचा तैलीय है और आपके चेहरे पर काफी मुहांसे पैदा हो गए हैं तो दही का प्रयोग चेहरे पर करना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अगर बाज़ार में मिलने वाले महंगे उत्पाद आपके लिए काम नहीं कर रहे तो चेहरे पर दही का प्रयोग काफी बेहतरीन उपाय हो सकता है।
कई महिलाएं गर्मियों में पार्लर जाती हैं अपनी त्वचा और शारीर को आराम देने के लिए लेकिन अगर आप बार बार पार्लर और सैलून जा के थक चुके हो तो यही सही वक्त हैं की आप घर पर ही उपलब्ध घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करना शुरू करो।
दही एक बहुत ही स्वाद और क्रीमी आहार हैं।
दही के इस्तेमाल से बालों को बहुत फायदे होते हैं और इसमें विटामिन, जिंक, कैल्शियम होता हैं जो त्वचा की देखभाल करने में बहुत ही असरदार हैं।
दही आपकी त्वचा की अंदर और बाहर दोनों तरफ से देखभाल करता हैं और आपकी त्वचा को सुन्दर और चमकदार बनाता हैं।
दही सिर्फ आपकी त्वचा की ही देखभाल नहीं करता बल्कि आपके बालों को भी सुरक्षित करता हैं।
दही के फायदे उठाने के लिए आप इन्हें फलों के साथ मिला के भी अपने आहार में ले सकते हैं या फिर आप इसे अपनी त्वचा पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही एक प्राकृतिक उपचार हैं इससे होने वाले फायदे विभिन्न प्रकार हैं (Uses & Advantages of Curd in Natural skin care)

दही के गुण, अगर आप अपनी त्वचा के लिए एक सस्ता और असरदार उपचार ढूँढ रहें हैं तो दही से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
यह एक डेरी का उत्पाद हैं जो की बैक्टीरिया की सहायता से बनाया जाता हैं।
दही में जिंक होता हैं जो की मुहांसों को होने से रोकता हैं और ब्लेमिशेस को खत्म करता हैं।
दही में जो लैक्टिक एसिड होता हैं वो आपकी त्वचा को कोमल और संतुलित रखता हैं।
सुखी त्वचा के लिए बहुत अच्छा तेल हैं क्योकि ये त्वचा को नमी प्रदान करता हैं।
दही त्वचा परसूरज की कालेपन को खत्म करता हैं।
यह सूरज की किरणों से जो हानिकारक प्रभाव पड़ता हैं उसे खत्म करता हैं त्वचा को संतुलिन तत्व प्रदान करता हैं।
दही के गुण, अगर आप अपनी त्वचा को सुन्दर और मुलायम बनाना चाहते हैं तो दही को दलिए में मिलकर चेहरे में लगायें।
काले धब्बे और मुहांसों के निशानों से छुटकारा चाहते हैं तो दही का नियमित इस्तेमाल करें क्योकि यह एक एंटीऑक्सीडेंट और एन्टी इंफ्लेमेटरी हैं और आपकी त्वचा में सुधार लाता हैं।

आप दही का इस्तेमाल कैसे करें अपनी तवचा को सुन्दर बनाने के लिए (How to make use of curd in healthy skin care? – dahi ke fayde)

· 1 टेब्लस्पून शहद लें और 1 टेब्लस्पून दही लें और इसे अपने चेहरे और गले में लगायें। 20 मिनट के बाद पानी से धो लें यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक तरीके से चमकदार बनाता हैं।
· 1 स्पून एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल लें और 1 टेब्लस्पून दही लें और 2-3 टेब्लस्पून दलिया लें। इस मिश्रण को मिला कर गाढ़ा घोल बना लें। इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगायें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
· 1 टेब्लस्पून दलिया लें, 1 स्पून दही और 1 अंडा मिलाएं। इस मिश्रण को मिलाएं और अपने चेहरे और गले में मालिश करें। गरम पानी से धो लें और फिर अपने चेहरे पर फर्क देखें।
· नीबू का रस लें और 2 टेब्लस्पून दही लें। इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। इस मिश्रण से अपने हाथों और उँगलियों की मालिश करें। यह पैक आपके हाथों और नाख़ून को सुन्दर और चमकदार बनाता हैं।
· चमकदार त्वचा के उपाय, दही को चेहरे पर नियमित इस्तेमाल करने से मुहांसे मिट जातें हैं आपके चेहरे पर जो निशाँ हैं वो ख़त्म हो जाते हैं और त्वचा को भी नमी मिलती हैं। दही के और फायदे बढाने के लिए उसे आप उन्हें फल के साथ मिला कर लगा सकते हैं जैसे की खीरा और नीबू।
· 3/4 टेब्लस्पून दही लें और 1 ककड़ी लें और 1 गाजर लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगायें और फिर ठन्डे पानी से धो लें।
· अपने चेहरे से मृत त्वचा को हटाने के लिए आप दही, अंडा और दलिया को मिला सकते हैं। इस मिश्रण को ओहू कहते हैं और यह आपकी त्वचा के लिए सर्वोत्तम हैं।

दही के लाभ – दही से होने वाले फायदे (Desi Benefits of yogurt attaining healthy skin)

· चमकदार त्वचा के लिए यह आपकी त्वचा को साफ़ करता है और उसे चमकदार बनाता हैं।
· यह आपकी त्वचा की कालेपन को कम करता हैं।
· यह सूरज की कालेपन को भी कम करता हैं।

दही के लाभ (dahi ke labh)

त्वचा को नमी दे (Skin moisturizing element)

आपकी त्वचा कभी भी रूखी नहीं रहनी चाहिए और इसे हमेशा नमी देने की कोशिश होनी चाहिए। नहाते समय फेस वाश (face wash) का प्रयोग करने के बाद आपकी त्वचा अत्यंत रूखी महसूस करती है और इसमें अन्दर से खिंचाव पैदा हो जाता है। यही वह स्थिति है जब एक मोइस्चराइज़र (moisturizer) के रूप में दही काफी अच्छा काम करती है। एक चम्मच दही लें और इसका प्रयोग चेहरे पर सीधे तौर पर करें। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें। समय समाप्त होने पर इसे धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड (lactic acid) की वजह से आपको नर्म मुलायम त्वचा प्राप्त होगी।

प्राकृतिक निखार लाए (Bring out natural glow)

हर कोई चमकदार त्वचा प्राप्त करना चाहता है। इसके लिए कई लोग महंगे उत्पादों पर काफी मात्रा में पैसे खर्च कर देते हैं। पर आप प्राकृतिक रूप से भी अपनी त्वचा पर चमक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको जो सामग्री चाहिए, वह है दही, संतरे का छिलका और मसूर की दाल। इन तीनों का एक एक चम्मच लेकर एक पात्र में डालें और इन्हें ग्राइंडर (grinder) की मदद से अच्छे से पीस लें। इस पैक का प्रयोग चेहरे पर करें और इसे 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद आप इसे आसानी से धो सकते हैं। यह पैक तैलीय और सामान्य त्वचा वालों के लिए काफी अच्छा होता है। पर अगर आपकी त्वचा रूखी है तो इसमें शहद का मिश्रण कर लें।

त्वचा में नयी जान डाले (dahi ke gun removing dullness from skin)

कई बार मौसमी बदलावों की वजह से आपकी त्वचा पर रूखापन आ जाता है। पर आजकल कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं, जिनकी मदद से आपकी बेजान त्वचा को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको चाहिए एक चम्मच शहद, 4 चम्मच दही और 1 चम्मच कोको पाउडर (cocoa powder)। इन सबको अच्छे से मिश्रित करें और अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें।

मृत त्वचा दूर करे (Removal of dead skin)

कई लोग इस बात को नहीं जानते कि दही शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने और मृत त्वचा को निकालने के लिए स्क्रबर (scrubber) का भी काम करती है। स्क्रब (scrub) बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच ओट्स (oats) और एक चम्मच दही। इसे अच्छे से मिश्रित करने के बाद चेहरे पर लगा लें। चेहरे पर इसका प्रयोग गोलाकार मुद्रा में करें, जिससे कि मृत त्वचा आपके चेहरे से आसानी से निकल जाए।

काले धब्बे हटाए (Removal of blackheads)

मृत त्वचा हटाने के साथ ही दही आपके चेहरे से सफ़ेद और काले धब्बे हटाने का काम भी बखूबी करती है। इसके लिए आपको चाहिए चावल का पाउडर जो कि थोड़ा सा खुरदुरा हो। इसे इसी मात्रा में दही लेकर साथ में मिश्रित करें और अपने चेहरे पर इसका प्रयोग करें। इस पैक का प्रयोग गोलाकार मुद्रा में अपने चेहरे पर करें और फिर ठन्डे पानी से धो लें। सारे काले और सफ़ेद धब्बे जो निकालने में काफी मुश्किल होते हैं, इस तकनीक से आसानी से  निकल जाते हैं।

आँखों के काले घेरों और टैनिंग से मुक्ति दिलाए (Helps in getting relief from eye dark circles, tanning)

अगर आप सूरज की किरणों के अतिरिक्त संपर्क में आ रहे हैं तो आपके चेहरे पर टैन का प्रभाव अवश्य दिखेगा। पर आप इससे आसानी से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिन उत्पादों की आवश्यकता है, वे हैं नींबू का रस, बेसन का पेस्ट और दही। इन सबको एक पात्र में अच्छे से मिश्रित करें और अपने चेहरे पर लगाएं। अगर आप इसमें कैमोमाइल एसेंशियल ऑइल (Chamomile essential oil) मिश्रित कर सकें तो और भी अच्छा होगा।
दही की मदद से आपकी आँखों के नीचे के काले घेरे भी आसानी से दूर हो सकते हैं। इसके लिए दही लें और प्रभावित भागों पर लगाएं। 15 मिनट के बाद आँखों के नीचे से दही को पोंछ लें और इसे पानी से धो लें।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment