Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » सर्दियों में रहे खिली खिली त्वचा पाने के बेहतरीन टिप्स

सर्दियों में रहे खिली खिली त्वचा पाने के बेहतरीन टिप्स

Written By Unknown on Saturday, 5 November 2016 | 02:27:00

सर्दियों में रहे खिली खिली त्वचा पाने के बेहतरीन टिप्स

Beauty Tips
सर्दियों में रहे खिली खिली त्वचा पाने के बेहतरीन टिप्स

 
1.सर्दियों में रुखेपन की समस्या आम होती है।
2.माइल्ड फेशवॉस त्वचा को रुखा होने से बचाता है।
3.रात को किसी अच्छी क्रीम को लगाकर सोएं।
4.सर्दियों में पानी की मात्रा कम नहीं करनी चाहिए।
सर्दी के मौसम में त्वचा में रुखापन की समस्या आम होती है। ऐसे में कोल्ड क्रीम का प्रयोग आपकी त्वचा को तैलीय बना देता है जो आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देता है। इस मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत है जिससे आपकी त्वचा हमेशा चमकती रहे।

सर्दियों में आपको त्वचा में चमक व नमी बनाए रखने के लिए रात को नाइट क्रीम व दिन में किसी अच्छे किस्म के मॉश्चरराइजर का प्रयोग करना चाहिए। मौसम होने वाले बदलाव का सीधा असर हमारी त्वचा और स्वास्थ्य पर पड़ता है। सर्दियों में सर्द हवाएं त्वचा की तैलीयता और नमी सोख लेती हैं। ऐसे में संतुलन बनाने के लिए त्वचा की विशेष देखभाल बहुत जरूरी है। अगर आप इस मौसम में भी खिली-खिली त्वचा और रेशमी लहराते बाल चाहती हैं तो सौंदर्य विशेषज्ञा संगीता चौहान के बताए ये टिप्स अपनाइए और सर्दी का मजा बेखौफ लीजिए।

· अगर आपकी त्वचा अत्यधिक रूखी है तो चेहरा साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह आप क्लींजिंग लोशन लगा सकती हैं, जो साबुन से ज्यादा मृदु होता है और चेहरे की सफाई के साथ-साथ मॉयस्चर भी प्रदान करता है।
· नहाने के पानी में तेल की कुछ बूंदें जरूर मिलाएं। इससे त्वचा रूखी नहीं होती। इसके अलावा नहाने के पानी में एक चम्मच ताजा दूध मिलाकर नहाने से त्वचा कोमल और चिकनी हो जाती है। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि सर्दियों में ज्यादातर लोग हलके गर्म पानी से नहाते हैं। और लगातार गर्म पानी से नहाने से त्वचा का जरूरी तेल खत्म होने लगता है और त्वचा को अतिरिक्तपोषण की जरूरत होती है।
· पानी में लैंवेडर ऑयल की कुछ बूंदें डालकर नहाने से त्वचा को आराम तो मिलता ही है, साथ ही त्वचा के लिए आवश्यक तेल कुदरती रूप से एकत्रित हो जाता है। ताकि जब आप बाहर निकलें तो त्वचा पूरे दिन सर्द हवाओं और प्रदूषण का सामना करने के लिए तैयार हो जाए। नहाने के बाद बॉडी क्रीम और मॉयस्चराइजर के इस्तेमाल से त्वचा में नमी और तेल का संतुलन बना रहता है।
· इस मौसम में हाथों की कोहनियों की त्वचा काफी शुष्क हो जाती है और कभी-कभी वहां कालापन आ जाता है। अगर ऐसा हो तो एक नीबू के छिलके पर थोडी सी पिसी हुई फिटकरी डालकर कुछ देर प्रभावित त्वचा पर मलें। फिर हलके गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें और कोई हैंड क्रीम लगाएं। इसके अलावा हाथों पर जब कोई क्रीम लगाएं तो अपनी हथेली में खूब सारी क्रीम लेकर अपनी कोहनी पर मलें। कम से कम पांच मिनट तक अच्छी तरह मलें। यह कोहनी की त्वचा को अतिरिक्त पोषण देने का सरल तरीका है।
· गर्मियों की अपेक्षा सर्दियों में आपकी त्वचा को अतिरिक्त मॉयस्चराइजर की जरूरत होती है। इसलिए खूब सारा मॉयस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा किसी अच्छी कंपनी का विंटर केयर लोशन भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको धूप में ज्यादा निकलना होता है तो एसपीएफ-30 मॉयस्चराइजर इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। नैचरल सनस्क्रीन चुनें जो एलोवेरा, कोकोनट बटर और हर्बल ऑयल युक्त हो।
· इन दिनों शुष्क हवाओं के प्रभाव से होंठ फटने लगते हैं। कभी-कभी तो रूखेपन के कारण पपडी तक पड जाती है। इसके लिए ढेर सारी पट्रोलियम जेली या लिप क्रीम का इस्तेमाल करें। खासतौर पर रात को सोने से पहले और जब आप लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं कर रही हों। बेहतर होगा कि रात को सोने से पहले अपनी नाभि में देसी घी लगाएं। अगर होंठ बहुत ज्यादा फट रहे हों तो लिपस्टिक कुछ दिनों तक न लगाएं। एसपीएफ 15 वाला एंटी सेप्टिक लिप बाम का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। टी ट्री ऑयल युक्त लिप बाम से होंठ चिकने मुलायम रहते हैं।
· इसके अलावा आप बीजवैक्स, फेनल, एलोवेरा, विटमिन ई और एसेंसशियल ऑयल युक्त लिप बाम का भी प्रयोग कर सकती हैं। सर्दियों से होंठों को बचाने के लिए यह काफी इफेक्टिव होता है।
· शुष्क हवाओं के लगातार संपर्क में रहने, प्रदूषण, मौसमी फ्लू और सर्दी-जुकाम के कारण आपके बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार अंडे की जर्दी में शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे सिर की त्वचा और बालों में हलके हाथ से लगाकर मसाज करें। आधा घंटे बाद पानी से साफ करें। उसके बाद शैंपू कर लें। इसके अलावा अपने ताजे फल मसलन नीबू, संतरा, कीवी, सेब, केला और दही आदि का सेवन करें। विटमिन सी बालों को पोषण देता है।
· बालों की सही देखभाल के लिए अपनी अंगुली के पोरों से सिर की मालिश करते हुए बालों के सिरों तक हलके हाथों से मलते हुए तेल लगाएं। कोशिश करें कि जब आप ठंडी हवा में बाहर निकलें तो बाल ढके हों। इसके लिए स्कार्फ को इस्तेमाल बेहतर होगा। रंग-बिरंगे स्कार्फ सर्द हवाओं से आपके बालों की रक्षा तो करेंगे ही, आपके रूप को भी आकर्षण प्रदान करेंगे। अत्यधिक ठंडक के कारण अकसर बाल टूटने लगते हैं और दोमुंहे हो सकते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि बालों को शैंपू करने के बाद उन्हें प्राकृतिक रूप से सूखने दें। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि जब आप घर से बाहर निकल रही हों तो आपके बाल पूर्णतया सूखे हों। हफ्ते में एक बार बालों की कंडिशनिंग भी करें।
· गुनगुने पानी में ओट मील या बेकिंग सोडा मिलाकर नहाने से रूखी त्वचा नर्म मुलायम हो जाती है। नहाने के बाद सर्दियों में पर्याप्त मॉयस्चराइजर लगाना न भूलें। अगर मॉयस्चराइजर से भी काम न चले तो लोशन का इस्तेमाल करें।
· कभी-कभी ताजी हवा न मिलने, लापरवाही बरतने और संतुलित आहार न लेने के कारण भी त्वचा बेजान और निस्तेज हो जाती है। इसलिए इन सब चीजों को नजरअंदाज न करें। संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें। त्वचा की नियमित रूप से क्लींजिंग, टोनिंग और मॉयस्चराइजिंग करें।
· ठंडी हवा के कारण अकसर आंखों में लाली और सूजन हो जाती है। ऐसे में जब भी बाहर निकलें तो डॉक्टर द्वारा बताई गई आई ड्रॉप डालकर ही जाएं। रात में आंखों पर आमंड नाइट क्रीम लगाकर हलके हाथों से हलकी मसाज करें। सूजन कम करने के लिए रुई को गुलाबजल में भिगोकर आंखों पर कुछ देर रखें। आंखों के आसपास के हिस्से पर मॉयस्चराइजर लगाकर हलके हाथों से मलें क्योंकि रूखेपन के कारण त्वचा पर हलकी लकीरें नजर आने लगती हैं।
· अगर आपकी त्वचा का रूखापन बढता ही जा रहा हो तो किसी भी प्रकार की पीलिंग, मास्क और एल्कोहॉल-बेस्ड टोनर्स या एस्टि्रंजेंट का इस्तेमाल भूल कर भी न करें। यह सभी त्वचा की कुदरती नमी चुरा लेते हैं। बजाय इसके क्लींजिंग मिल्क या माइल्ड फोमिंग क्लींजर, एल्कोहॉल रहित टोनर, डीपली हाइड्रेटिंग मास्क (बजाय मुलतानी मिट्टी बेस्ड) इस्तेमाल कर सकती है।
· शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें मसलन टहलना, टेनिस खेलना या फिर डांस करना।    
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment