Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » इन आसान उपायों से पाएं सीधे और लम्बे बाल (Easy & Simple Hair Straightening Tips)

इन आसान उपायों से पाएं सीधे और लम्बे बाल (Easy & Simple Hair Straightening Tips)

Written By Unknown on Monday, 14 November 2016 | 23:18:00

इन आसान उपायों से पाएं सीधे और लम्बे बाल 


(Easy & Simple Hair Straightening Tips)


Gharelu Nuskhe
इन आसान उपायों से पाएं सीधे और लम्बे बाल (Easy & Simple Hair Straightening Tips)

कर्ली या वेवी बाल अब आउट ऑफ़ फैशन हो गए हैं। इन दिनों स्ट्रैट हेयर का चलन जोरों पर है। स्ट्रैट बाल पाने के लिए हजारों रूपये और कई घंटे खर्च कर दिए जाते हैं। कोई पार्लर में अलग अलग ट्रीटमेंट लेता है तो कोई बाज़ार में उपलब्ध तरह तरह के स्ट्रेटनिंग प्रोडक्ट। 

इन सबसे कुछ समय के किये बाल खूबसूरत तो लगते हैं, लेकिन इनकी समय अवधि खत्म होते ही बाल पहले से भी अधिक बेकार हो जाते हैं।

आइये हम आपको बताते हैं आपकी रसोई में छिपे कुछ ऐसी सामग्री के बारे में, जो आपके बालों को प्राकृतिक रूप से स्ट्रैट भी करेंगे और जड़ों से मजबूत भी, वो भी बिना किसी खर्च के।

1- धनिया पत्ती (Coriander Leaves)- धनिया पत्ती हर रसोई में होती ही है। धनिया को मिक्सी में चटनी की तरह पीसकर उसका जूस निकालें। इस जूस को बालों में लगाएं। इससे बाल स्ट्रैट भी होंगे और काले भी।

2- दूध और शहद (Milk and Honey)- एक कप दूध में 2 बड़ी चम्मच शहद मिलाकर बालों में लगाएं। कम से कम 2 घंटे लगा रहने दें। माइल्ड शैम्पू से सिर धो दें।

3- अंडा और जैतून का तेल (Egg and Olive Oil)- 2 अंडे और जैतून तेल को मिलाकर बालों पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। एक घंटे बाद सिर धो दें। यह घोल बालों को प्राकृतिक रूप से सीधा करेगा।

4- कैस्टर ऑयल (Castor Oil)- कैस्टर ऑयल को गर्म करके स्कैल्प की मसाज करें। इसके बाद टॉवेल को गर्म पानी में भिगाकर सिर पर लपेटें और भाप दें। 30 मिनट बाद सिर धो दें।

5- चावल का आटा और अंडा (Rice Flour and Egg)- अंडा, चावल का आटा, दही और मुल्तानी मिटटी को मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। एक घंटे बालों में लगा रहने दें। फिर सिर धो दें। हफ्ते में एक बार लगाएं।

6- केले का मास्क (Banana Mask)- 2 पके हुए केले, 2 चम्मच शहद, दही और ऑलिव ऑयल मिलाकर मास्क बनाएं और बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद सिर धो लें। इससे बाल न सिर्फ स्ट्रेट होंगे बल्कि सिल्की और स्मूथ भी बनेंगे।

7- एलोवेरा जेल मास्क (Aloevera Gel Mask)- एलोवेरा जेल और कोई भी हेयर ऑयल को गर्म करके बराबर मात्रा में लें। यह हेयर मास्क जैसा दिखेगा मगर कंडीशनर जैसा काम करेगा।

8- दूध (Milk)- एक स्प्रे बोतल में दूध और पानी को बराबर मात्रा में लेकर धुले हुए बालों पर कंघी करते हुए स्प्रे करें। सूखने के बाद री अप्लाई करें और आधे घंटे बाद बाल धो दें।

9- पपीता (Papaya)- पका हुआ पपीता, केला, शहद को मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। बालों में आधा घंटे लगाएं और बाल धो दें।

10- स्ट्रॉबेरी (Strawberry)- ऑलिव ऑयल, स्ट्रॉबेरी, मुल्तानी मिटटी और शहद को मिलाकर बालों पर लगाएं। मिटटी के सूखने तक पैक को बालों पर रहने दें। फिर बाल धो दें।

ये गलती ना करें-
- ड्रायर का इस्तेमाल ज्यादा ना करें। बालों को नैचुरली सूखने दें।
- बालों का पानी टॉवेल में सुखाएं, उसके बाद बालों को खुद सूखने दें। जबरदस्ती टॉवेल से रगड़ें नहीं।
- बालों को जेल या किसी केमिकल से सीधा ना करें। इनके अलग नुकसान हैं।
- बालों को सीधा करने के लिए फ्लैट आयरन या ऐसे किसी अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें।

क्या हैं नुकसान-
- आर्टिफिशियली बालों को स्ट्रैट करने से बाल रूखे- सूखे और बेजान हो जाते हैं।
- बालों में कई तरह की एलर्जी भी हो जाती हैं। स्कैल्प भी प्रभावित होती है।
- एक बार परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट लिया तो फिर बालों पर कोई और स्टाइल नहीं कर सकते। लगभग साल भर बाल एक ही स्टाइल में बनाने पड़ते हैं।
- बाल ज्यादा गिरने लगते हैं और पतले हो जाते हैं। इस तरह के ट्रीटमेंट से बाल बीच से भी टूटने लगते हैं और हेयर फॉलिकल भी कमजोर हो जाती हैं।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment