Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » गर्मियों में तैलीय त्वचा की देखभाल Homemade Beauty Tips For Oily Skin In Summer

गर्मियों में तैलीय त्वचा की देखभाल Homemade Beauty Tips For Oily Skin In Summer

Written By Unknown on Saturday, 12 November 2016 | 07:12:00

गर्मियों में तैलीय त्वचा की देखभाल 

Homemade Beauty Tips For Oily Skin In Summer


Beauty Tips
गर्मियों में तैलीय त्वचा की देखभाल Homemade Beauty Tips For Oily Skin In Summer

ठंडी का मौसम जैसे ही जाता है उसके बाद ही गर्मी के मौसम की हल्की सी गर्म हवा बहने लगती है और लोग घर से बाहर निकल पर पार्कों में और Beaches पर Enjoy करने के लिए जाते हैं | लेकिन हममें से कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी स्किन ऑयली (Oily Skin) होती है और उन्हें ऐसा लगता है कि पिंपल से मुक्ति मिल गई है |
ऑयली स्किन वाले लोग हमेशा से अपनी स्किन की चिंता में लगे रहते हैं, क्योंकि ऐसे लोगों को अपनी स्किन की केयर ज्यादा करनी पड़ती है | लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि जिनकी Skin ऑयली होती है वे Dry Skin वालों से कुछ मामलों में खुशकिस्मत भी होती हैं, क्योंकि ऐसे लोगों को रिंकल्स ज्यादा समय तक नहीं आते हैं जो कि एक एजिंग की निशानी है | इसके साथ-साथ इसके कई सारे नुकसान भी हैं, जैसे कि चेहरे पर ज्यादा shining होना, मेकअप का melt हो जाना और पिंपल का ब्रेक हो जाना | यहाँ हम आपको बता रहे हैं कि आयली स्किन क्यों होती है-
§ हमारे Genes के कारण – इसका सबसे पहला कारण हमारे जींस होते है | ये ही decide करते हैं कि हमारी इस Skin किस टाइप की होगी | यदि हमारे परिवार में ज्यादातर लोगों की इसकी ऑयली है तो यह बहुत ज्यादा चांस बनता है कि हमारी स्किन भी ऑयली होगी|
§ Skin Care Products का अधिक इस्तेमाल – दूसरा सबसे बड़ा कारण है स्किन केयर प्रोडक्ट्स का बहुत ही अधिक इस्तेमाल करना | आजकल बाजार में बहुत तरीके स्किन केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध है जोकि स्किन को अधिक फेयर करने और साफ़ बनाने के लिए बताए जाते हैं | इसमें से कई क्रीम है, जेल है, स्क्रब हैं और केमिकल पील हैं जोकि Skin में Oil Produce करने की स्पीड को बढ़ा देते हैं |
§ मौसम का बदलाव होने पर सामान्यतया यह देखा गया है हमारे स्किन से Oil Secretion रेट बढ़ जाता है | जैसेकि गर्मी और Humid Weather में आयल अधिक बनने लगता है | Dehydrated Skin को Compensate करने के लिए भी Dry और Cold weather में Oil अधिक बनता है|
§ Due Hormonal Changes – महिलाओं में कई बार हारमोंस के बदलाव होने पर भी आयल का Excess होना पाया गया है, जैसे कि Puberty के समय, प्रेगनेंसी के टाइम पर और मेनोपॉज के पहले (Pre-Menopause) के समय | ऐसे समय पर आयल प्रोड्यूस करने वाली Sebaceous Gland, Extra Oil बनाने लगती हैं |
§ दवायों के इस्तेमाल से – यदि आपकी स्किन बहुत अधिक आयली है तो यह कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जैसे कि यदि आप बर्थ कंट्रोल पिल्स ले रही हो या कोई hormone replacement की दवाई ले रही हों |
§ Stress Could Be The Reason – ज्यादा तनाव होने पर भी आयल प्रोड्यूस करने वाली Sebaceous Gland पर बुरा असर पड़ता है | यह तनाव शारीरिक भी हो सकता है और मानसिक भी| यदि आपको Chronic Stress है तो शरीर स्ट्रेस को कम करने के लिए एंड्रोजन हार्मोन (androgen hormones) produce करता है जोकि Skin में Oil को बढ़ाता है |

आयली स्किन अच्छी केयर करने के लिए कुछ घरेलू टिप्स (Homemade Tips) हम आपको बता रहे हैं| जिससे आपको फायदा मिले मिलेगा|

1. आयली स्किन को धोकर साफ रखने के लिए घर पर आप हल्का गर्म पानी इस्तेमाल करें, क्योंकि हल्के गर्म पानी में Oil अच्छे से घुल जाता है जबकि ठंडे पानी में ऐसा नहीं होता है | हल्के गर्म पानी से चेहरा धोने पर गंदगी और अशुद्धियों साफ़ हो जाते हैं और आपकी Skin के Pores खुल जाते हैं |
2. वे महिलायें जिनकी Skin Oily है वे Regular Cleansing से साफ Skin पा सकती हैं | वह रेगुलर ली क्लींजिंग करवाती रहे, दिन में दो बार अपने चेहरे को क्लींजिंग करना उचित होगा | लेकिन ध्यान रहे बहुत ज्यादा Cleansing न करें क्योंकि ज्यादा करने पर Oil Produce करने वाले ग्लैंड Sebaceous Glands एक्टिवेट हो जाती हैं |
3. आप Gel Based क्लींजर का ही इस्तेमाल करें, जिसमें Salicylic Acid, Citric Acid and Glycolic Acid हो क्योंकि यह dead skin cells को कम करता है| Pores को खोलता है जिससे पिंपल्स खत्म होते हैं |
4. आप अपनी स्किन को बहुत ज्यादा Rub न करें | सप्ताह में दो से तीन बार Skin को एक्सफोलिएट (Exfoliate) करना Dead Cell और Blackhead को समाप्त करने के लिए काफी होता है | ज्यादा Rub करने से Skin की Naturally Oil बनाने की Capacity खत्म होती है | Moisture को maintain करने के लिए हमारी Skin अपने आप Oil बनाती है |
5. आयली स्किन की अच्छी केयर करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप नेचुरल फेस मास्क (Natural Face Mask) का इस्तेमाल करें, जोकि Skin में मौजूद Excess Oil को Absorb कर ले, और नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से भी मुक्ति दिलाये | आप कोशिश करें कि मुल्तानी मिट्टी से बना हुआ फेस मास्क इस्तेमाल करें या चंदन से बने हुए फेस मास्क | इसे आप सप्ताह में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे कि Excess Oil को Absorb कर लिया जाएगा और अशुद्धियां हट जाएंगी, और इसके साथ ही आपकी स्किन भी Cool बनी रहेगी |
6. जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है वैसे ही महिलाएं को चाहिए कि कम मेकअप करें | इसलिए आप ऐसे मौसम में बहुत heavy foundation का इस्तेमाल ना करें बल्कि इसकी जगह पर टिंटेड मॉइस्चराइजिंग क्रीम (tinted moisturizing cream) का इस्तेमाल करें, क्योंकि आपकी Skin के Pores नहीं बन्द करती; और यह आपकी Skin और गर्मी के बीच में एक Barrier का भी काम  करती है |
7. आपको बार-बार अपने चेहरे की Skin को छूने की इच्छा जरुर होती होगी | लेकिन हमारी यह सलाह है कि आप इस इच्छा को थोड़ा काबू में रखें; क्योंकि आपके हाथों में जो Extra Oil लगा हुआ है, वह आपके फेस पर लग जाएगा | इसके साथ ही गंदगी और Germs भी आपके चेहरे बढ़ जाएंगे जिससे आपकी Skin खराब हो सकती है | आपकी Scalp और बाल भी Oil बनाते हैं, इसलिए आप यह कोशिश करें कि आपके बाल पीछे की ओर खिचे रहें और ये आपके चेहरे पर गर्मियों के मौसम में ना आने पाएं | आप Scalp के Oil को कंट्रोल करने के लिए होम रेमेडीज का इस्तेमाल करना होगा |
8. गर्मियों के मौसम में आयली स्किन की केयर करने के लिए टोनर के इस्तेमाल से आप बच नहीं सकते हैं | इसलिए आप Forehead और Nose के आसपास के area में Excessive आयल को Toner से wipe कर ले | इससे आपकी स्किन मुलायम और Cool रहेगी | इसके साथ ही खुले Pores को Shrink कर देगी जिससे कम आयल बनेगा |
9. यदि आपका Face बहुत Oily हो जाता है तो आप मेडिकेटेड पैड या टिश्यू का इस्तेमाल करके अधिक आयल को हटा दे इससे आपका चेहरा एकदम Fresh बना रहेगा | यह कील मुहासों से दूर रहने का एक बढ़िया तरीका है |
10. Pimple और Acne को दूर करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि आप इस बात पर ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं (Look At Your Diet) | अगर आप ज्यादा तली हुई चीजें और तेल से भरपूर चीजें खाएंगे तो आपकी स्किन में आयल भी ज्यादा बनेगा और तब आप कील-मुहासों से बच नहीं पाएंगे | इसलिए आप अपनी इच्छा को थोड़ा सा कंट्रोल रखें और इसकी जगह पर विटामिन-A से भरपूर चीजें खाएं; जैसे कि आप आलू खा सकती हैं, गाजर खा सकती हैं, Red Pepper और फल जैसे Mango, Apricot.
11. गर्मियों के मौसम में वैसे भी यह कहा जाता है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिए | तो हम भी आपको यह सलाह अवश्य देंगे | अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप अधिक से अधिक पानी पिएं | अधिक से अधिक का मतलब कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं, इससे आपकी Skin Glow करेगी और आयल से भी फ्री रहेगी |
ऊपर दी गई सलाह का पालन करें और देखें कि आपकी आयली स्किन अच्छी और चमकदार हो गई है और आप बड़ी खूबसूरत भी दिख रही हैं |
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment