Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » Kitchen Tips And Tricks किचन टिप्स और ट्रिक्स

Kitchen Tips And Tricks किचन टिप्स और ट्रिक्स

Written By Unknown on Thursday, 17 November 2016 | 05:36:00

Kitchen Tips And Tricks

किचन टिप्स और ट्रिक्स

Kitchen Tips
Kitchen Tips And Tricks किचन टिप्स और ट्रिक्स
1) इडली का घोल तैयार करते समय उसमें थोड़े उबले चावल भी पीस दें, इससे इडली नरम बनती हैं.

2) उबले अंडे को थोड़ी देर ठंडे पानी में रखें, इससे छिलका आसानी से उतर जाएगा.
3) रोटी के बर्तन में अदरक के कुछ टुकड़े डालें, इससे रोटी नरम और ताज़ी बनी रहती है.
4) बड़ा बनाने के लिए बेसन का घोल ठीक से तैयार हुआ है या नहीं, यह जांचने के लिए घोल की कुछ बूंदे एक कप पानी में डालें, अगर वो तैरने लगें तो समझ लीजिए कि घोल का गाढ़ापन सही है.
5) क्रिस्पी पकौड़े बनाने के लिए बेसन में थोड़ा-सा कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा मिलाएं.
6) करेले की कड़वाहट दूर करने के लिए काटने के बाद उसमें नमक मिलाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें.
7) अगर अंडा टूट गया हो, तो पानी में 1 टीस्पून विनेगर डालकर अंडा उबालें, उसका लिक्विड बाहर नहीं आएगा.
8) हरी सब्जियों को प्लास्टिक में न रखें, इससे वो जल्दी ख़राब हो जाती हैं.
9) प्याज़ काटने से पहले उसके दो टुकड़े करके थोड़ी देर पानी में रखें, इससे काटते समय आंसू नहीं आएंगे.
10) आलू और प्याज़ को एक साथ स्टोर न करें, इससे आलू जल्दी ख़राब हो जाते हैं.
11) अगर आलू के चिप्स बना रही हैं. तो आलू को काटकर क़रीब आधे घंटे के लिए ठंडे पानी में छोड़ दें, फिर डीप फ्राई करें. चिप्स क्रिस्पी बनेंगे.
12) भिंडी की सब्जी बनाते समय उसमें थोड़ा-सा निंबू का रस या आधा टीस्पून अमचूर पाउडर डालें, इससे भिंडी चिपचिपी नहीं होगी.
13) पूरी या पकौड़े तलते समय तेल में चुटकीभर नमक दाल दे, इससे पकौड़े कम तेल सोखेंगे. इससे तेल की बचत के साथ ही आपकी सेहत भी ठीक रहेगी.
14) पनीर को तेल में फ्राई करने की बजाय उबले पानी में थोड़ी देर के लिए डालें, इससे पनीर सॉफ्ट और स्पंजी बनता है.
15) हरी सब्ज़ी पकाते समय उसमें चुटकीभर शक्कर डालें, इससे पकने के बाद भी सब्जी का रंग हरा ही रहता है.
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment