Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » प्राकृतिक उपायों द्वारा आँखों की झुर्रियों को करें दूर (Natural Remedies To Treat Eye Wrinkles)

प्राकृतिक उपायों द्वारा आँखों की झुर्रियों को करें दूर (Natural Remedies To Treat Eye Wrinkles)

Written By Unknown on Tuesday, 8 November 2016 | 23:22:00

प्राकृतिक उपायों द्वारा आँखों की झुर्रियों को करें दूर


(Natural Remedies To Treat Eye Wrinkles)



Beauty Tips
प्राकृतिक उपायों द्वारा आँखों की झुर्रियों को करें दूर (Natural Remedies To Treat Eye Wrinkles)

बढ़ती उम्र की निशानी और सबसे बढ़ी परेशानी होती हैं झुर्रियां। माथे पर, आँखों और होठों के आसपास हल्की पतली लाइन्स ख़ूबसूरती पर दाग लगा देती हैं। जिन्हें देख हर कोई आपकी उम्र का अंदाजा लगाने लगता है। आजकल की अनियमित लाइफस्टाइल, हार्मोन्स का असंतुलन और प्रदूषण, समय से पहले ही चेहरे को इन लकीरों से घेर लेता है, हालाँकि बाज़ार में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं जो आपको इस समस्या से निजात दिलाने का वादा करते हैं लेकिन महंगे होने के साथ-साथ वे आपको पूर्ण गारंटी भी नहीं देते हैं। तो क्यों न उन पदार्थों का प्रयोग किया जाए जो बिना किसी साइड-इफ़ेक्ट के आपको मनचाहा परिणाम दें, वो भी कम कीमत में।

नीचे दिए कुछ उपायों (Natural Remedies to treat Eye Wrinkles) को अपनाने से आप कम समय में ही इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं- 

1. एजिंग साइन करेगा दूर मसूर की दाल का पैक (Use Milk Made Face Pack) 
दूध, हल्दी और पीसी हुई मसूर की दाल में पानी डालकर अच्छे से मिलाएं तथा गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल से एजिंग साइन (Aging Sign) तो कम होते ही हैं साथ ही चेहरे पर चमक भी आ जाएगी।

2. अनानास के रस से झुर्रियां होंगी छूमंतर (Juice of Pineapple for wrinkles)
अनानास के जूस में ब्रोमेलिन (Bromelain) नामक एंजाइम होता है जो झुर्रियों के इलाज में मदद करता है। अनानास के रस को करीब 20 मिनट के लिए झुर्रियों पर लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

3. अरंडी के तेल से त्वचा को करें मॉइश्चराइज (Use Castor Oil for Moisturizing)
आँखों के नीचे की त्वचा बहुत कोमल होती है जिसे नियमित रुप से मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। अरंडी के तेल को फाइन लाइन्स व रिंकल्स पर लगाकर उंगली से हल्के-हल्के मसाज़ करें।

4. झुर्रियां कम करेगा रोज़मेरी ऑयल (Rosemary oil will reduce wrinkles) 
रोज़ाना रोज़मेरी के तेल से आँखों के आसपास मालिश करने से झुर्रियां कम होती हैं। 

5. खीरे से होगा झुर्रियों में फायदा (Cucumber is also effective for wrinkles)
झुर्रियों को दूर भगाने के लिए एक खीरे को घिसकर इसके गूदे को आँखों पर रखें। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से झुर्रियां गायब हो जाएंगी।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment