Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » हेल्थ टिप्स: खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 6 काम

हेल्थ टिप्स: खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 6 काम

Written By Unknown on Sunday, 16 October 2016 | 10:50:00

हेल्थ टिप्स: खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 6 काम


कहते हैं कि हमारी लाइफ स्टाइल का हमारे शरीर पर बहुत गहरा असर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया तीव्र हो जाती है व खाना जल्दी पच जाता है। इसके ठीक विपरीत कुछ काम ऐसे भी होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है व हम बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इन 6 कामों को खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

1. फल न खाएं
कहा जाता हैं कि फल भोजन करने के बाद खाना चाहिए, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद फल खाना लाभदायक नहीं होता। खाने के तुरंत बाद फल खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से गैस की समस्या हो सकती है।

2. चाय-कॉफी न पीएं
जो लोग चाय-कॉफी पीने के शौकीन होते हैं, वे खाने के बाद इन्हें पीना पसंद करते हैं। खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी भूलकर भी नहीं पी

3. नहाना नहीं चाहिए
सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे ज्याद हानिकारक माना जाता है। ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

4. बेल्ट को लूज न करें
कुछ लोगों की आदत होती हैं कि वो अपनी क्षमता से अधिक खाना खा लेते हैं और फिर खाने के तुरंत बाद अपना बेल्ट ढीला कर देते हैं। ऐसा करना पेट के लिए अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से शरीर की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है और खाना ठीक से न पचने पर कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

5.स्मोकिंग न करें
वैसे तो किसी भी समय स्मोकिंग करना शरीर के लिए नुकसानदायक ही होती है, लेकिन खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करना जानलेवा हो सकता है। खाने के बाद स्मोकिंग करने से शरीर को बहुत हानि होती है। इससे कैंसर की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है।

6. सोना नहीं चाहिए
कई लोग खाना खाने के बाद सोना पसंद करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद सोना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के तुरंत बाद सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा, गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment