Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » लहसुन और शहद साथ खाने के चमत्कारिक फायदे… Garlic-honey-benefits

लहसुन और शहद साथ खाने के चमत्कारिक फायदे… Garlic-honey-benefits

Written By Unknown on Monday, 17 October 2016 | 00:12:00

लहसुन और शहद साथ खाने के चमत्कारिक फायदे…

Garlic-honey-benefits

Health Tips
लहसुन और शहद साथ खाने के चमत्कारिक फायदे… Garlic-honey-benefits 

लहसुन और शहद के  फायदे

लहसुन मसालेदार खाने का स्‍वाद बढ़ाता है, वहीं इसके सेहतमंद फायदों का भी कोई जवाब नहीं है. लहसुन की ही तरह शहद भी गुणों का खजाना है. यह सौंदर्य समस्‍याओं को खत्‍म करने के साथ ही शरीर को डिटॉक्‍स करके हर तरह के इंफेक्‍शन को भी खत्‍म करता है. ऐसे में दोनों चीजों को मिलाकर खाना बेमिसाल फायदे देता है.

आयुर्वेद में कहा गया है कि लहसुन के नियमित इस्तेमाल से आप बढ़ती उम्र में भी युवापन का एहसास कर सकते हैं। 
लहसुन आंत के कीड़ों को निकाल देता है। 
घावों को शीघ्र भरता है। लेकिन इन तमाम रोगों में कच्चा लहसुन ही विशेष फायदेमंद होता है। न कि व्यवसायिक रूप में लहसुन से बनाई गई दवाई।

अगर आप हर वक्तर बीमार रहते हैं और थकान की वजह से आपका मन किसी काम में नहीं लगता तो, इसका साफ मतलब है कि आपका इम्यूएन सिस्टम कमजोर हो गया है. अगर इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है तो इंसान को सौ तरह की बीमारियां घेर लेती हैं. पर क्यार आप जानते हैं कि लहसुन और शहद को एक साथ मिला कर खाने से ये एंटीबायोटिक का काम करते हैं. यह एक प्रकार का सूपर फूड है |

विधि –

इसे बानने के लिये 2-3 बड़ी लहसुन की कली को हल्का सा दबा कर कूट लीजिये और फिर उसमें शुद्ध कच्ची शहद मिलाइये. इसे कुछ देर के लिये ऐसे ही रहने दीजिये, जिससे लहसुन में पूरा शहद समा जाए. फिर इसे सुबह खाली पेट 7 दिनों तक खाइये और फिर देखिये कमाल. हमेशा कच्चे और शुद्ध शहद का ही प्रयोग करें क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के मदद करता है. साथ ही इसे खाने से वजन भी कम होता है |

आइये जानते हैं कच्ची् लहसुन और शुद्ध शहद खाने के लाभ-

1. इम्यूनिटी बढ़ाए

लहसुन और शहद के मेल से इस घोल की शक्ति बढ जाती है और फिर यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर देता है. इम्यून सिस्टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है और उसे कोई बीमारी नहीं होती.

2. दिल की सुरक्षा करे

इस मिश्रण को खाने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे खून का प्रवाह ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है। इससे हृदय की सुरक्षा होती है।

3. गले की खराश दूर करे

इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्‍योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।

4. डयरिया से बचाए

अगर किसी को डायरिया हो रहा हो तो, उसे इसका मिश्रण खिलाएं । इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्‍त हो जाएगा और पेट के संक्रमण मर जाएंगे।

5. सर्दी-जुखाम से राहत दिलाए

इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है।

6. फंगल इंफेक्‍शन से बचाए

फंगल इंफेक्‍शन, शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं, लेकिन एंटीबैक्‍टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्‍टीरिया को खतम कर के शरीर को बचाता है।

7. डीटॉक्‍स करे

यह एक प्राकृतिक डीटॉक्‍स मिश्रण है, जिसे खाने से शरीर से गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकलता है।

8.बालों के लिए रामबाण

शायद वनस्पति जात की यह इकलौती वनस्पति है जिसमें सभी विटामिन और खनिज है। इसीलिए लहसुन बालों के लिए भी फायदेमंद है। केवल लहसुन का सेवन ही नहीं बल्कि इसके तेल से भी बालों से जुड़ी सारी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।
बाल झडऩा- 50 ग्राम सरसों का तेल, एक लहसुन की सब कलियां छीलकर डाल दें। मंदाग्रि में पकाएं। कलिया जल जाएं तो उतारकर, छानकर बोतल में भर दें। रोज रात को सोने से पहले मालिश करें।
बालों का पकना– उपरोक्त बनाए हुए तेल की मालिश आधा घंटा करना चाहिए।
बाल काले करना-5 कलियों को 50 मि.ग्राम जल में पीस लें फिर 10 ग्राम शहद मिलाकर सुबह सेवन करें।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment