Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » Amla Ke Fayde आंवला के औषधीय गुण, आंवला खाने के फायदे

Amla Ke Fayde आंवला के औषधीय गुण, आंवला खाने के फायदे

Written By Unknown on Thursday, 20 October 2016 | 06:47:00


Gharelu Nuskhe
Amla Ke Fayde आंवला के औषधीय गुण, आंवला खाने के फायदे

 आंवला खाने से न जाने कितनी बीमारियों से बचा जा सकता है। जानिये आंवले के फायदे और उपयोग विधि।

आंवले में सारे रोग दूर करने के गुण व शक्ति होती है। आंवला युवकों को भी यौवन शक्ति प्रदान करता है तथा बूढ़ों को युवा जैसी शक्ति देता है। बशर्ते आंवला किसी न किसी रूप में रोज सेवन करें। आंवले में विटामिन सी भरपूर होता है। हर इंसान को प्रतिदिन 50 मिली ग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है। एक आंवला दो संतरे के बराबर होता है। आंवले का मुरब्बा ताकत देने वाला होता है। Amla Ke Fayde

आंवला अमृत के गुणों से भरा Amla Ke Fayde

1. गर्भवती स्त्रियों को आंवला अवश्य लेना चाहिये। किसी भी रूप में लें।
2. आंवला एक अंण्डे से अधिक बल देता है।
3. आंवला ब्लडप्रेशर वालों के लिये लाभप्रद है।
4. आंवला टूटी हड्डियों को जोड़ने वाला है।
5. जिन्हें नकसीर होता हो (नाक से खून) सूखा आंवला रात में भिगाकर उस पानी से सर धोयें। आंवले का मुरब्बा खायें। आंवले का रस नाक में टपकायें।
6. आंवले का चूर्ण मूली में भरकर खाने से मूत्राशय की पथरी में लाभ होता है।
7. आंवले के रस में शहद मिलाकर खाने से मधुमेह में लाभ होता है।
8. रात के आंवले का चूर्ण भीगो कर पानी पीये सुबह पेट साफ होता है। पाचन शक्ति बढ़ती है।
9. नित्य 1-2 ताजे आंवले का रस पीने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं। पांच दिन तक बराबर पियें।
10. जो लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं वो ताजा आंवला का रस शहद में मिलाकर पीने के बाद ऊपर से दूध पियें इससे स्वास्थ अच्छा रहता है। दिन भर प्रसन्नता का अनुभव होता है। नई शक्ति व चेतना देता है। यौवन बहार आयेगा।
11. आंवले का रस पीने से नेत्र ज्योति बढ़ती है।
12. गर्भावस्था में उल्टी हो रही हो, तो आंवले का मुरब्बा खायें।
13. आंवले के चूर्ण का उबटन चेहरे पर लगाये चेहरा साफ होगा दाग धब्बे दूर होंगे।
14. गर्मियों में चक्कर आता हो जी घबराता हो तो आंवले का शर्बत पियें।
15. आवाज बैठ गई हो, तो पिसे आंवले की फंली लें।
16. आंवले में बाल करने के गुण है। आंवला बहुत खट्टा इसलिये सफाई अच्छी करता है बालों की। साथ रोज आंवले का सेवन करें।
17. बुढ़ापा दूर रखता है। सूखे आंवले का चूर्ण 2 चम्मच रोज रोटी में रखकर खायें। बुढ़ापा दूर रहेगा जवानी बनी रहेगी।
18. आज में आमला के गुणों के बारे में बता रहा हु ..आमला एक अमृत तुल्य है जिसमे विटामिन प्रचुर मात्र में होता है मेरा अनुरोध आप सभी जरुर उपयोग करे ..व् निरोगी बने …पहला सुख निरोगी काया

आवला के फायदे – आंवला गुणों का भंडार – Amla Ke Fayde

आंवले को बहुत ही गुणकारी माना जाता है लेकिन आंवले का सबसे बड़ा गुण यह है कि इसे पकाने के बाद भी इसमें मौजूद विटामिन सी खत्म नहीं होता। वैसे तो आंवला हर मौसम में ही फायदा पहुंचाता है। लेकिन ठंड के मौसम आंवले
खाने के कुछ विशेष फायदे होते हैं। आंवले में क्रोमियम काफी मात्रा में होता है, आंवला हरा, ताजा हो या सुखाया हुआ पुराना हो, इसके गुण नष्ट नहीं होते। इसकी अम्लता इसके गुणों की रक्षा करती है। आयुर्वेद में आंवले को रसायन माना जाता है। च्यवनप्राश आयुर्वेद का प्रसिद्ध रसायन है, जो टॉनिक के रूप में आम आदमी भी प्रयोग करता है। यह शरीर में आरोग्य शक्ति बढ़ाता है। त्वचा, नेत्र रोग और बालों के लिए विटामिन बहुत उपयोगी है

मोटापे के लिए आंवला खाने के फायदे – Amla Ke Fayde

आमला का रस , मधु(Honey) व् गर्म पानी सुबहः खाली पेट से  ले,  जो Honey नही ले सकते पांच आमला का रस एक गिलास गुनगुने पानी के साथ खाली पेट ले
एसीडिटी की समस्या है – तो एक ग्राम आंवला पाउडर और थोड़ी-सी चीनी को एक गिलास पानी या दूध में मिलाकर लें।
आंवला अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में भी सहायक होता है।
आंवला खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
आंवले के जूस में शहद मिलाकर पीएं। यह मोतियाबिंद की परेशानी में भी फायदेमंद रहता है।
आंवला हमारे पाचन तन्त्र और हमारी किडनी को स्वस्थ रखता है।
आंवला बालों को मजबूत बनाता है, इनकी जड़ों को मजबूत करता है और बालों का झडऩा भी काफी हद तक रोकता है।
आंवला खाने से कब्ज दूर होती है। यह डायरिया जैसी परेशानियों को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। खाना खाने से पहले आंवले का पाउडर, शहद और मक्खन मिलाकर खाने से भूख अच्छी लगती है।
दिल को सेहतमंद रखने के लिए ठंड में रोजआंवला खाने की आदत डालें। इससे आपके दिल की मांसपेशियां मजबूत होंगी, जिससे दिल शरीर को ज्यादा व साफ खून सप्लाई कर पाएगा। बेशक इससे आप सेहतमंद रहेंगे।
आंवला हमारे शरीर की त्वचा और हमारे बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। दरअसल, क्रोमियम इंसुलिन बनाने वाले सेल्स को ऐक्टिवेट करता है और इस हॉर्मोन का काम शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना होता है।
ठंड में सुबह नाश्ते में आंवले का मुरब्बा खाने से आप सालभर स्वस्थ बने रहेंगे।
SHARE

About Unknown

1 comments :

  1. आंवला के औषधीय गुण सेहत के लिए गुणकारी साबित होते हैं. इसको खाने से दिमाग को तेज बनाया जाता हैं. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता हैं जो दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में सही साबित होता हैं.

    ReplyDelete