Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » सर्दियों में त्‍वचा रूखी होने पर आजमाये ये आसान नुस्‍खे

सर्दियों में त्‍वचा रूखी होने पर आजमाये ये आसान नुस्‍खे

Written By Unknown on Thursday, 13 October 2016 | 00:11:00

सर्दियों में त्‍वचा रूखी होने पर आजमाये ये आसान नुस्‍खे

 Beauty Tips
सर्दियों में त्‍वचा रूखी होने पर आजमाये ये आसान नुस्‍खे
सर्दियों में अक्‍सर त्‍वचा रूखी और खुरदुरी हो जाती है, जिसकी वजह से लगता है कि मानों त्‍वचा छिलने लगी है। यह कभी कभी काफी शर्मसार कर देने वाला भी होता है।चेहरे पर बार बार क्रीम और लोशन लगाना हर वक्‍त मुमकिन नहीं होता इसलिये अच्‍छा होगा कि घर के ही कुछ नुस्‍खे आजमा लिये जाएं।

अगर आपकी भी स्‍किन सर्दियों की वजह से बुरी तरह से छिल रही है और आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्‍योंकि आज हम आपके साथ कुछ टिप्‍स शेयर करेंगे। हर किसी के घर पर घी, नारियल तेल या फिर पेट्रोलियम जैली जरुर होता है, इन्‍हीं सब का यूज़ कर के आप अपनी त्‍वचा को बचा सकती हैं। 

अगर आप इन टिप्‍स का इस्‍तमाल करेंगी तो आपकी त्‍वचा में निखार आएगा और त्‍वचा में नमी भी समाएगी। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कौन से हैं वे घरेलू नुस्‍खे जिनको आजमा कर आप की सर्दियों की टेंशन खतम हो जाएगी।

घी
हाथों को नमी प्रदान करने के लिये आप उस पर घी से मसाज कर सकती हैं। अपनी उंगलियों पर थोड़ा देसी घी लगाएं और उससे हाथो की मसाज करें। ऐसा रात को सोने से पहले करें जिससे दिन में आपके हाथ कोमल बन जाएं।

नारियल तेल
अगर आपको घी लगाना अच्‍छा नहीं लगता तो नारियल तेल का प्रयोग कर लें। रात को सोने से पहले इससे अपने हाथ और पैरो की मसाज करें और सो जाएं।

पेट्रोलियम जैली
रात को सोने से पहले हाथ पैर में पेट्रोलियम जैली लगाएं और मोज़े तथा दस्‍ताने पहन लें। आप चाहें तो अपने मॉइस्‍चराइजर को पेट्रोलियम जैली से बदल भी सकती हैं। इसे दिन में भी प्रयेाग किया जा सकता है।

ओटमील से स्‍नान
सर्दियों में जब स्‍किन पील होती है तो काफी खुजली होने लगती है। इसको दूर करने के लिये ओट्स को गरम पानी मिक्‍स कर के अपने नहाने वाले पानी में मिलाएं। आप चाहें तो अपने हाथ और पैरों को इसी घोल में डुबो कर कुछ देर के लिये रख भी सकती हैं।

पानी पियें
सर्दियों में काफी लोग कम पानी पीते हैं, जिस वजह से त्‍वचा रूखी हो जाती है। इसलिये हमेशा आठ गिलास पानी पियें। आप चाहें तो अपने फोन पर पानी पीने वाला एप डाउनलोड कर सकती हैं, जो आपको एक घंटे के बाद याद दिलाएगा कि आपको अब पानी पी लेना चाहिये।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment