Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » फलों के रस में छुपा है सेहत का राज

फलों के रस में छुपा है सेहत का राज

Written By Unknown on Thursday, 13 October 2016 | 01:24:00


Health Tips
फलों के रस में छुपा है सेहत का राज

फल खाने का चलन बहुत तेजी से चल रहा है। आज कल लोग इतने ज्‍यादा हेल्‍थ के प्रति सतर्क हो गए हैं कि भूख लगने पर वह केवल फल खाना ही पसंद करते हैं। माना जाता है कि फल उसके जूस के मुकाबले कहीं ज्‍यादा पौष्टिक और फायदेमंद होता है। मगर ऐसी बात नहीं है कि केवल फल ही सेहतमंद होते हैं और जूस में कुछ नहीं होता, फल के रस में भी उतना ही पोषण होता है जितना एक फल में।

यदि फल के रस में चीनी और पानी ना मिलाया जाए तो यह बहुत स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक माना जाता है।
घर पर तैयार फल का रस पीने से उसमें स्‍वाद और गुण दोनों ही बरकरार रहते हैं।
फ्रूट जूस में मिनरल्स और न्यूट्रीएंट्स की मात्रा ज्यादा होती है जिससे स्किन ग्लो करती है।
माना जाता है कि फ्रूट जूस को हमारा शरीर जल्दी एबजॉर्ब कर लेता है इसलिए स्किन पर भी इसके परिणाम जल्दी दिखाई देते हैं।
कुछ फलों के रस बहुत ही पौष्टिक होते हैं और शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। इससे कई बीमारियां भी दूर होती है।
यदि आप मोटापा से परेशान हैं तो रोज फल का रस पीजिये, इससे आपके शरीर में जमी चर्बी घटेगी।

आइये जानते हैं कि कौन से फल के रस में कौन से गुण छुपे हेुए हैं।  

सेब का रस 
Health Tips
सेब का रस

इसमें विटामिन ए, बी और सी होता है। साथ ही इसमें मिनरल्‍स जैसे, कैल्‍शियम, मैगनीशियम, फास्‍फोरस और पोटैशियम होता है। सेब का रस गठिया का दर्द ठीक करता है पेट साफ रखता है। इससे कब्‍ज की भी परेशानी सुलझती है।

आम का रस

Health Tips
आम का रस

 इसमें विटामिन ए और खूब सारा एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि त्‍वचा को बूढा होने से रोकता है। यह त्‍वचा में कसाव बनाए रखता है और इसे चमकदार बनाता है।

अंगूर का रस 
Health Tips
अंगूर का रस

अंगूर का रस पीने से कब्‍ज, दिल का रोग, शरीर में पानी की कमी, गठिया, टीबी, लीवर की बीमारी और कई प्रकार की एलर्जी में बहुत फायदा होता है।

कीवि का रस

Health Tips
कीवि का रस

इसमें विटामिन सी और आयरन होता है। इसमें फाइबर होता है जो कि कब्‍ज और पाचन तंत्र की सारी समस्‍याओं को ठीक करता है। इसके अलावा यह खून से सारा कोलेस्‍ट्रॉल भी बाहर निकालता है।

नींबू का रस 


Health Tips
नींबू का रस

नींबू का रस पीने से शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और स्‍किन चमकदार बन जाती है। इसमें विटामिन बी, सी और पी होता है जो कि खून की नली को साफ करने में मदद करते हैं। नींबू, शहद और गरम पानी पीने से मोटापा दूर होता है।

संतरे का रस

Health Tips
संतरे का रस


इसको पीने से शरीर में एनर्जी आती है क्‍योंकि इसमें बहुत से विटामिन और मिनरल मिले होते हैं। संतरे के रस का नियमित सेवन करने से बवासीर की बीमारी में लाभ मिलता है। रक्तस्राव को रोकने की इसमें अद्भुत क्षमता है।

अनानास का रस
Health Tips
अनानास का रस


इसमें विटामिन बी और सी होता है जो कि पाचन शक्‍ति को बढाता है। साथ ही खून की खराबी को सही करता है और सर्दी-जुखाम और गला दर्द सही करता है।

पपीते का रस
Health Tips
पपीते का रस

 यह कब्‍ज की समस्‍या दूर करता है और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करता है।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment