Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » घरेलू नुस्खे (सेब के छिलके)

घरेलू नुस्खे (सेब के छिलके)

Written By Unknown on Monday, 3 October 2016 | 14:17:00

Indian Daily Tips, Beauty Tips, Gharelu Nuskhe
Add caption
रोजाना सिर्फ एक सेब खाना में डॉक्टर से कोसो दूर रखता है। आपने सेब खाने के फायदों के बारें में तो खूब सुना होगा। लेकिन आप जानते है कि इसके छिलके में कितने गुण होते है। कई लोग ऐसे होते है कि उन्हे सेब तो खाना पसंद होते है वह इसका सेवन भी करते है लेकिन छिलका निकाल देते है। जब आप इसके छिलकों के फायदों के बारें में जानेगे तो खुद ही इसका छिलका फेकना बिल्कुल बंद कर देगे।
*.सेब में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, लेकिन अगर आपने इसका छिलका उतार दिया तो यह फाइबर आधा ही बचता है। इसके साथ ही इसमें अधिक मात्रा में विटामिन पाया जाता है। जो हमे की रोगों से आराम दिलाता है। इसके साथ ही सेब का छिलका फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाता है ही साथ ही कैंसर से बचाव भी करता है।
*.सेब के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेविनॉइड होता है जो कि एक अच्छी सेहत बरकरार रखने में मदद करते हैं। ये हमारे इम्यून सिस्टम कोमजबूत करते हैं और शरीर को रोगों से बचाते हैं। जानिए इसको खाने के फायदों के बारें में।
1. कैंसर से करें बचाव : सेब के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपको कैंसर से बचाता है। एक शोध के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह के कैंसर जैसे कि ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर आदि से बचाव करते हैं।
2.मोटापा घटाएं : सेब के छिलके में एंजाइम पाए जाते है जो कि उर्सोलिक एसिड कहलाते है। यह आपका वजन कम कराने में मदद करते है। इसलिए अगर आपको अपना वजन कम करना है तो छिलके सहित सेब का सेवन करें।
3.दिल को रखें सेहतमंद : सेब के छिलकों में अधिक मात्रा में केर्सेटिन होता है, जो कि एक प्रकार का फ्लेवोनॉयड होता है। यह सिर्फ इनफ्लेमेशन कम करता है बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं। ये तत्व प्लेटलेट के जमाव को रोकता है जिससे कि धमनियों में थक्के नहीं बनते। दिल की मांसपेशियों को आराम भी मिलता है जिससे कि हार्ट अटैक का जोखिम ज्यादा नहीं होता है।
4..अस्थमा के लिए फायदेमंद : सेब के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते है जो आपकी सांस की समस्या को ठीक रहता है। साथ ही आपके फेफड़े भी ठीक ढंग से काम करते है।
5.दिमाग बनाएं तेज : सेब के छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते है जो आपके दिमाग के सेल को नष्ट होने से बचाता है। जिसके कारण आपका दिमाग हर काम में ठीक से लगता है।
6.डायबिटीज को करें कंट्रोल : इसके छिलके आपको डायबिटीज से भी बचाता है। जिसके कारण आपको ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पडेगा।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment