सुंदर दिखने के घरेलू नुस्खे
![]() |
| सुंदर दिखने के घरेलू नुस्खे |
आपने सौंदर्य को और अधिक निखारना हर स्त्री चाहती है। अपनी इस अभिलाषा को
पूरा करने के लिए वह आधुनिक सौंदर्य प्रसाधनों का सहारा लेती है, जिनका नारी
सौंदर्य पर दूरगामी प्रभाव पड़ता है। इनसे बचने के लिए घरेलू प्रसाधन.ही एकमात्र
विकल्प हैं। इनसे सौंदर्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। यह घरेलू
प्रसाधन सस्ते भी होते हैं।
1. कच्चे आलू को कद्दूकस करके लच्छों को खुरदरे हाथों पर रगड़ें कुछ ही दिनों में
कोमल हो जाएंगे।
कोमल हो जाएंगे।
2. भौहों पर बाल कम हैं तो जैतून के तेल की वहां मालिश करें।
3. दाग-धब्बों को मिटाने के लिए पानी में भीगे बादामों के छिलके उतारकर उन्हें
बारीक पीस लें। अब थोड़ी-थोड़ी मात्रा में टमाटर का रस, गाजर का रस तथा दूध
मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे व गर्दन पर फेस पैक की तरह लगाएं। सूखने
पर धो दें।
4. आंखों के नीचे का कालापन हटाने के लिए वहां कच्चे आलू का रस और खीरे
का रस समान मात्रा में मिलाकर रुई के फोहे से लगाएं। सूखने पर पुनः लगाएं।
पंद्रह मिनट बाद पानी से धो दें। यह उपाय नियमित करें ।
5. मुंहासे होने पर पोदीने की पत्तियां पीसकर चेहरे पर लेप करें। सूखने पर धो लें।
ऐसा दो माह तक करें, लाभ होगा।
6. चेहरे से मुहासों के दाग दूर करने के लिए दही में टमाटर, नीबू और खीरे का
रस मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं | सूखने पर धो दें |
7. ककड़ी का रस बालों में लगाने से केश मजबूत होते हैं | इसमें कुछ बुँदे नीबू के
रस की भी मिला लें |
8. संतरे के छिलकों को छाया में सुखाकर पीस लें। यह चूर्ण चम्मच भर लेकर
थोड़ी सी हल्दी, बेसन व जैतून का तेल मिला दें। इस मिश्रण से स्नान से. पहले
उबटन करें। कुछ ही दिनों में त्वचा-स्निग्ध व निखरी प्रतीत होने लगेगी ।
9. चिरौजी को दूध में भिगोकर पीस लें और धीरे-धीरे चेहरे पर उबटन की तरह
मलें।
कुछ माह निरंतर प्रयोग करने से चेचक के हल्के दाग भी मिटते नजर आयेंगे।
10. चेहरे पर असमय उभर आई झुर्रियों के उपचार के लिए अंकुरित मूंग व चने
नाश्ते में सेवन करें। विटामिन ई से भरपूर अनाज लाभ पहुंचाएंगे।
11. तैलीय त्वचा के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच नीबू या
संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगायें। इसे पूरे चेहरे पर एकसार कर लें तथा
सूखने तक लगाए रहें। सूख जाने पर ठंडे पानी से चेहरा धो डालें।
12. शुष्क दवाओं के प्रभाव व अन्य कारणों से होंठों का फटना एक आम
समस्या है।
सोने से पहले नाभि में सरसों के तेल से भीगा रुई का फाहा रख लेने से यह
समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है। वैसे मलाई में हल्दी घिसकर लगाना भी
लाभकारी सिद्ध होता है।
13. सूखी त्वचा होने पर आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच शहद, आधा
चम्मच जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर लगायें। सूखने पर चेहरा धो लें।
14. हल्दी को दूध में अच्छी तरह भिगोकर उसमें थोड़ी सी मलाई व चंदन का चूरा
मिलाकर उबटन करने से त्वचा कोमल व आभायुक्त बनती है।
15. टमाटर का गूदा, पपीते का गूदा व रस निकालने के बाद इसमें संतरे का गूदा
मिलाकर चेहरे पर लगाने से गर्मी व धूप से झुलसी त्वचा को आराम मिलता है,
तथा गर्मी से पड़े त्वचा पर लाल भूरे तिल भी दूर होते हैं।

0 comments :
Post a Comment