Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » केसर से पाएं निखरी त्वचा

केसर से पाएं निखरी त्वचा

Written By Unknown on Tuesday, 11 October 2016 | 06:20:00

केसर से पाएं निखरी त्वचा

Beauty Tips
केसर से पाएं निखरी त्वचा


केसर से करें स्किन केयर

सदियों से केसर की रंगत निखारने और चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता रहा है | इसके गुणों को देखते हुए ब्यूटी इंडस्ट्री में इसकी मांग बढ़ रही है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से आपको देता है कोमल, निखरी त्वचा |
रंग निखारता है : यह त्वचा को कोमल बनाकर रंगत निखारता है | दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर 2 घंटे तक रखें और इसमें चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं | 20 मिनट बाद चेहरा धो लें |

स्किन ग्लोइंग प्रापर्टीज : केसर के इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी | एक टेबलस्पून शहद में थोड़ा-सा केसर मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें | त्वचा का ग्लो बढ़ेगा |

सनटैन दूर करता है : केसर अच्छा टोनर है और सनटैन भी दूर करता है | थोड़ा-सा केसर मिल्क क्रीम में रातभर मिलाकर रखें | सुबह अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाएं | यह सनटैन को दूर करता है |

पिंपल्स और ब्लैकहेड्स के लिए : अगर आपको पिंपल्स और ब्लैकहेड्स दूर करने हैं, तो केसर को तुलसी के पत्तों के साथ पीसकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर अप्लाई करें | सूखने पर चेहरा धो लें |

स्किन ब्राइटनिंग के गुण : 1 टीस्पून चंदन पाउडर, थोड़ा-सा केसर और 1-2 टीस्पून दूध | सबको मिलाकर पेस्ट बना लें | चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें |

स्किन लाइटनिंग फेस मास्क : केसर में स्किन लाइटनिंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं, यह स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है | थोड़ा-सा केसर, चुटकीभर शक्कर, 1-1 टीस्पून पानी और दूध, 2-3 बूंदें नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल | 1 टीस्पून पानी में केसर को रातभर भिगोकर रखें | इसमें बाकी की चीजें भी मिला लें | ब्रेड का एक टुकड़ा लेकर इस घोल में डीप करें और इसे चेहरा क्लीन करें | 15 मिनट बाद चेहरा धो लें | थकी-बेजान त्वचा खिल उठेगी |


जनरल स्किन केयर टिप्स

1. चेहरे को नियमित रूप से दिन में 2-3 बार फेस वॉश से वॉश करें |

2. फेस वॉश करने पर न सिर्फ त्वचा की धूल-मिट्टी साफ़ होती है, बल्कि रोमछिद्रों के भीतर जमा गंदगी भी साफ़ होती है |

3. त्वचा क्लीन रहने पर कील-मुंहासों की समस्या भी नहीं होती |

4. चेहरा का अतिरिक्त ऑयल भी निकल जाता है, जिससे चेहरे की फ्रेशनेस बनी रहती है |

5. इसके अलावा फेस वॉश करते समय चेहरे पर हल्के हाथों से मालिश करते हुए फेस वॉश अप्लाई करें | इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और स्किन ग्लो करेगी |

6. साबुन की जगह अच्छे फेस वॉश से ही चेहरा वॉश करें |

7. बहुत ज़्यादा केमिकलयुक्त फेस वॉश की बजाय नेचुरल तत्वों के गुणों से भरपूर फेस वॉश यूज करें |

8. केमिकलयुक्त साबुन या फेस वॉश स्किन को ड्राई कर सकतें हैं और स्किन की प्राकृतिक नमी को कम कर सकते हैं |
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment