Welcome to Indian Daily Tips

Beauty tips, Health tips, Recipes, Cooking tips, Kitchen tips, Fashion designing, Desi tips, घरेलू नुस्खे
Home » » मुंहासे और उसके दाग दूर करने के घरेलू उपाय

मुंहासे और उसके दाग दूर करने के घरेलू उपाय

Written By Unknown on Tuesday, 11 October 2016 | 02:42:00

मुंहासे और उसके दाग दूर करने के घरेलू उपाय


Beauty Tips
मुंहासे और उसके दाग दूर करने के घरेलू उपाय


1. अगर आप मुंहासे की समस्या से जड़ से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो क्लीनिकल लेजर ट्रीटमेंट ले सकती हैं । इससे बैक्टीरियाकम एक्टिव रहेंगे और मुंहासों से राहत मिलेगी ।

2. अगर आप लेजर ट्रीटमेंट नहीं करा सकती हैं, तो आप स्पेशल पैक बनाएं । चंदन, गुलाबजल, चुटकीभर कपूर, 2-3 बूंदें चंदन का तेल और कसूरी हल्दी मिलाएं । हफ्ताभर इसे नियमित लगाएं। चंदन के तेल से चेहरे की मसाज से भी मृत कोशिकाएं हट जाती हैं । त्वचा मुलायम, दाग रहित व लचीली बनती है ।

3. खस त्वचा को नेचुरल ठंडक प्रदान करती है । इसकी खुशबू भी दिमाग को ठंडक पहुंचाती है । इसीलिए तरह-तरह के शैंपू, साबुन और क्रीमों में इसका प्रयोग होता है । खस के अर्क युक्त टोनर का प्रयोग करें ।

4. यदि आप इन मुंहासों को एक ही दिन में सुखाना चाहती हैं, तो मुंहासों के लिए खास * आइंटमेंट का प्रयोग करें । इसमें मौजूद सैलिसिलिक एसिड की वजह से मुंहासे जल्दी सूख जाते हैं और एक्टिव बैक्टीरिया कंट्रोल में रहते हैं |

5. आइस पैक भी मुंहासों पर असरदार होता है | साफ चेहरे पर बर्फ लगाएं और यों ही खुला छोड़ दें | मुंहासे दब जाएंगे | अगर आप गुलाबजल के ही छोटे आइस क्यूब्स जमा कर लगाएं, तो यह ज्यादा प्रभावी होगा |

6. घरेलू पैक भी मुंहासे दूर कर सकते हैं । इसके लिए नीम की पत्तियों को पीस लें । और इसके 1 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी, टमाटर का गूदा और पोदीने का रस मिला सकती हैं । इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं । इससे मुंहासे कम होंगे और अगर पहले के दाग हैं, तो वे भी मिट जाएंगे ।

7. 1 छोटा चम्मच दालचीनी का पाउडर और 1 छोटा चम्मच शहद मिला कर मुंहासों पर लगाएं । फिर 15 मिनट के बाद सामान्य पानी से धो लें । दालचीनी में एंटीवायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं । इसमें नेचुरल एंटीसेप्टिक गुण होते हैं । इससे मुंहासे जल्दी ठीक हो जाते हैं ।

8. होममेड दही में मुलतानी मिट्टी मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं | साफ चेहरे पर इसे 20 मिनट लगा कर छोड़े ।एक्ने फ्री त्वचा के लिए यह कारगर पैक है ।

9. खीरे का रस साफ चेहरे पर लगाएं । यह मुंहासों को दूर करता है । पपीते का पल्प भी आप इसी तरह लगा सकती हैं ।

10. चंदन पाउडर और गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट मिला कर साफ चेहरे पर 20 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें ।

11. पोदीने का रस भी काफी कारगर है । पोदीने का रस और मुलतानी मिट्टी मिला कर भी फेस पैक बनाएं ।

12. अगर मुंहासों के सिर्फ दाग की ही समस्या है, तो नीबू का रस और शहद बराबर मात्रा में मिला कर लगाएं । सिर्फ खीरे का रस भी कारगर होता है ।

13. एलोवेरा का पल्प भी मुंहासे और दाग-धब्बे दूर करता है । ताजे एलोवेरा के पल्प में थोड़ा सा दही मिला कर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें । ऐसा हफ्ते में 2 बार करें ।

14. चावल और थोड़ी सी मसूर की दाल को पानी में भिगो कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं । हल्के हाथ से रगड़ते हुए स्क्रब कर लें । इससे कील और पुराने मुंहासे साफ हो जाएंगे ।

एक्स्ट्रा केयर

1. कभी भी मुंहासों को नाखूनों से नहीं खरोंचे । इससे त्वचा पर इन्फेक्शन हो जाता है । चेहरे के दूसरे हिस्से पर भी मुंहासे हो जाते हैं । इसीलिए इन्हें फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखें । साथ ही मेकअप के लिए इस्तेमाल किए जानेवाले ब्रश को भी साफ रखें ।

2. मेकअप के लिए मेकअप फॉर सेंसेटिव स्किन प्रयोग में लाएं । सुबह के समय मेकअप करने से पहले सनस्क्रीन लगाएं । सनस्क्रीन फॉर ऑइली स्किन का प्रयोग करें ।

3. जब भी फेस पैक लगाएं, तो चेहरे को क्लींजिंग मिल्क (ऑइली स्किन के लिए) से साफ करें या फेस वॉश से धोएं । गंदी त्वचा पर पैक लगाने से मुंहासे ज्यादा सक्रिय हो जाएंगे ।

4. त्वचा को चिरमिरानेवाले पैक सीधे ना लगाएं । जैसे प्योर नीम की पत्तियों का पैक ना लगाएं । इसमें मुलतानी मिट्टी मिलाएं ।
SHARE

About Unknown

0 comments :

Post a Comment