कौन सी बीमारी में कौन सा फल खाएं
![]() |
| कौन सी बीमारी में कौन सा फल खाएं |
इंसान के जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है उसकी खाने-पीने की आदतें। सही तरह से भोजन न लेने से शरीर को किसी भी तरह की बीमारी लग सकती है। इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन हर बीमारी का इलाज छुपा हुआ है फलों और सब्जीयों में। ऐसे में आपको इस बात को जानना जरूरी है कि कौन सी बीमारी को ठीक करने व रोगमुक्त होने के लिए कौना सा फल व सब्जी खानी चाहिए।
1.आखों के लिए
आंखों को स्वस्थ रखने और बीमारी से बचाने के लिए हरा धनिया और गाजर का रस अधिक से अधिक पीते रहें।
2.दाग एंव मुहांसों के लिए
प्याज, पालक, गोभी, नारियल और तरबूज का सेवन करें।
3.बवासीर में
अदरक के रस में घी डालकर सेवन करें। या मूली का सेवन करे।
4.पथरी रोग में
पथरी की बीमारी में कद्यू का रस, गाजर का रस और ककड़ी का रस का सेवन करें।
5.सुंदरता बढ़ाने के लिए
सुबह और शाम आप नारियल पानी से चेहरा साफ करें। और नारियल पानी का सेवन भी करें।
6.वजन घटाने के लिए
नींबू का रस, तरबूज का रस और अनानास का सेवन करें।
7.वजन बढ़ाने के लिए
जिन लोगों का वजन कम है वे अपनी डायट में दूध, दही, गोभी रस, पालक, गाजर, नारियल और चुकन्दर का अधिक से अधिक सेवन करें।
8.कफ और सर्दी में
सर्दी और कफ की परेशानी को दूर करने के लिए लहसुन, अदरक, गाजर, मूंग का रस और मूली आदि का सेवन करें।
9.भूख बढ़ाने के लिए
जिन लोगों को भूख न लगती हो वे अपने आहार में सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीना शुरू कर दें।
10.खून साफ करने के लिए
खून की गंदगी साफ करने के लिए पालक, सेब, तुलसी, बेल के पत्तों का रस, नींबू और गाजर का रस का सेवन करें।
11.दमा की बीमारी ठीक करने के लिए
दमा रोग ठीक करने के लिए अदरक, तुलसी, मूंग का सूप, लहसुन और गोभी का सेवन करें।
12.मासिक धर्म में
महिलाओं को मासिक धर्म में कष्ट हो रहा हो तो अनानास और अंगूर का सेवन करें।
13.कोलाइटिस
कोलाइटिस की समस्या को ठीक करने के लिए अनानास, गाजर और पालक का सेवन करें। इसके अलावा गोभी का रस, नारियल व ककड़ी का सेवन करें।
14.सिर के दर्द में
नारियल रस, गाजर, गोभी का रस, चुकन्दर और ककड़ी का सेवन करें।
15.अल्सर में
गाजर, अंगूर और गोभी का रस फायदेमंह होता है।
16.डायबिटीज में
करेला, पालक का रस और गाजर का रस का सेवन करें।
17.पीलिया रोग में
लाल मुनक्के या किसमिस का पानी, गन्ने का रस, रसभरी, अंगूर, सेब और मोसम्मी का सेवन करना चाहिए।
18.कैंसर रोग में
गाजर का रस, अंगूर का रस और गेहूं का ज्वार आदि का सेवन कर सकते हो।
19.शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए
* पालक, टमाटर, चुकन्दर, मोसम्मी के अलावा केले के साथ इलायची का सेवन करें।
* रात को खजूर पानी में भिगो लें और सुबह इसका सेवन करें।

0 comments :
Post a Comment